इंदौर पुलिस की टीम ने महाराष्ट्र पुलिस के दल व क्षेत्र के व्यापारी वर्ग एवं नागरिकों के साथ तिरंगा हाथों में लेकर निकाली जन जागरूकता बाइक रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत महाराष्ट्र से दिल्ली तक तिरंगा यात्रा निकाल रहे महाराष्ट्र पुलिस दल का इंदौर पुलिस ने किया भव्य स्वागत

इंदौर -। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, दिनांक 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक *हर घर तिरंगा अभियान* का आयोजन किया जाना है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री राजेश हिंगणकर व अति. पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) श्री मनीष कपूरिया के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न संगठनों आदि के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त ज़ोन 3 श्री धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में आज दिनांक 06.08.22 को सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज श्री अरविंद तोमर, थाना प्रभारी संयोगितागंज श्री तहजीब काजी एवं उनकी टीम, नगर सुरक्षा समिति सदस्य श्री राजेश अग्रवाल, श्री राजेश सिंह, श्री विनय कुकरेजा, डब्बू भैया और क्षेत्र के व्यापारी व गणमान्य नागरिकों द्वारा इस तिरंगा अभियान के तहत, गेटवे ऑफ इंडिया से इंडिया गेट तक साइकल से दिल्ली तक तिरंगा यात्रा कर रहे मुंबई पुलिस कमिश्नर कार्यालय (महाराष्ट्र) के पुलिस के दल का इंदौर आने पर भव्य स्वागत किया गया।
तत्पश्चात उनके साथ मिलकर छावनी क्षेत्र के व्यापारी व नागरिकगणों को लेकर लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने एवं इस तिरंगा अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें इसके लिए बाइक व साइकिल की एक जागरूकता रैली भी तिरंगा हाथों में लेकर पूरे जोश उत्साह के निकाली गई और मुंबई पुलिस के दल को शुभकामनाओं के साथ उनकी आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया।