कर्मचारी नेता श्री अरविन्द सोनी व संजय कुमार वोहरा को मिली म.प्र. इंटक की प्रदेश कार्यकारिणी में जगह

रतलाम। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस “इंटक” की प्रदेश कार्यकारिणी में रतलाम विद्युत फेडरेशन के वरिष्ठ कर्मचारी नेता श्री अरविन्द सोनी तथा श्री संजय कुमार वोहरा को नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. जी. संजीवा रेड्डी द्वारा अनुमोदन उपरांत,प्रदेश इंटक के महामंत्री बी,डी, गौतम की अनुसंशा पर प्रदेश इंटक अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर यादव द्वारा की गई है।

ज्ञात हो कि श्री अरविन्द सोनी तथा संजय कुमार वोहरा विगत 45 वर्षों से लगातार कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षरत हैं और मजदूरों की आवाज बुलंद करते रहे है । श्री सोनी और वोहरा की इस नियुक्ति पर रतलाम जिले के कांग्रेसजन एवं कर्मचारी संगठनों में हर्ष व्याप्त है। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीवा रेड्डी, प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुंदर यादव एवं बी.डी. गौतम को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया है। साथ ही श्री अरविन्द सोनी एव संजय कुमार वोहरा को बधाई और शुभकामनायें दी ।