स्वच्छता में लगातार छटवी बार देश में रहा अव्वल

स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर ने फिर बनाया इतिहास

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया पुरस्कृत

इंदौर । इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में आज फिर एक नया इतिहास कायम किया है। स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर ने देश में लगातार छटवी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इंदौर देश का ऐसा पहला शहर है, जिसने लगातार छटवी बार देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। आज इंदौर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार नईदिल्ली में आयोजित एक समारोह में इंदौर की ओर से सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर श्री मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे।

      उल्लेखनीय है कि इंदौर 2016-17 में पहली बार स्वच्छता के क्षेत्र में देश में अव्वल बना था। उसके बाद लगातार वर्ष 2017-18, वर्ष 2018-19, वर्ष 2019-20 तथा वर्ष 2020-21 में पहला स्थाना प्राप्त होता रहा है। इस वर्ष छटवी बार यह पुरस्कार मिला है। इंदौर ने स्वच्छता का छक्का लगाया है।