पटेल काम्प्लेक्स मे राजीव गांधी जी की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई

माचलपुर
पटेल काम्प्लेक्स मे राजीव गांधी जी की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई

कंप्यूटर क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री राजीव गांधी जी की 78 वी जयंती पटेल काम्प्लेक्स माचलपुर मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई।
सर्व प्रथम जिला पंचायत सदस्य यशवंत सिंह गुर्जर ने राजीव गांधी जी की फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और पूर्व प्रधान मन्त्री को याद करते हुए उनके द्वारा किये गए जन हितैषी कार्यो के बारे मे कार्यकर्ताओं को बताया
एवं मंडी अध्यक्ष फूल सिंह गुर्जर ने राजीव गांधी जी की फोटो के समक्ष पुष्प अर्पित किएऔर उनके कार्यो एवं जीवनी के बारे में बताया । नगर पंचायत उपाध्यक्ष् प्रतिनिधि बलवंत सिंह ने राजीव गांधी जी की दूरदर्शी सोच और पंचायती राज को मजबूती प्रदान करने वाली सोच के बारे में जानकारी दी,
साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से राजीव गांधी जी की फोटो पर पुष्प अर्पित किये।पूर्व प्रधानमन्त्री की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस प्रमुख हरि नारायण पाटीदार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हरि सिंह , पूर्व जिला युथ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मंडलोई ,गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष लालसिंह मंडलोई,पार्षद प्रतिनिधि दयाराम राठौर, ऊँकार लाल वर्मा, बालचंद गुर्जर, रामचंद्र वर्मा, प्रदीप कोठरी,राजेश राठौर,प्रदीप जायसवाल,प्रकेश सोनी एवं अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

मध्य प्रदेश दर्शन से प्रदेश ब्यूरो की रिपोर्ट