आजादी के अमृत महोत्सव में दिखा इंडेक्स समूह संस्थान के युवाओं का उत्साह

• छात्रों के साथ शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा में लिया हिस्सा

इंदौर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मालवांचल विश्वविद्यालय और इंडेक्स समूह द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया। इंडेक्स मेडिकल कॅालेज में धूमधाम से आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित किया गया। इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया ने सभी को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॅा.निशांत खरे और विशिष्ट अतिथि कर्नल आशीष मंगरूलकर उपस्थित थे। कार्यक्रम में इंडेक्स समूह के वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ,डायरेक्टर आरएस राणावत ने सभी अतिथियों के साथ ध्वजारोहण किया।इंडेक्स समूह के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ,इंडेक्स अस्पताल के सुप्रिरिडेंटेड लेफ्टिनेंट कर्नल डॅा.अजयसिंह ठाकुर अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। इंडेक्स समूह संस्थान के कर्मचारी और छात्र भी उपस्थित रहे।राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय गान ‘जन-गण-मन’ हुआ। वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने कहा कि इंडेक्स समूह संस्थान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस हर घर तिरंगा अभियान को इंडेक्स समूह के हर व्यक्ति तक पहुंचाया है। इसके साथ ही तिरंगे के महत्व और सम्मान की जानकारी भी दी गई है। मालवांचल विश्वविद्यालय के कुलपति एनके त्रिपाठी,रजिस्ट्रार डॅा.एम क्रिस्टोफर ने सभी को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी।

युवाओं ने जाना तिरंगे का महत्व

कार्यक्रम में इंडेक्स मेडिकल कॅालेज,फॅार्मेसी,नर्सिंग,डेंटल,पैरामेडिकल सहित विभिन्न संस्थान के छात्रों को डॅा.निशांत खरे ने आजादी के महत्व के बारे में जानकारी दी। कर्नल आशीष मंगरूलकर ने युवाओं को भारतीय सेना और देश की आजादी में क्रांतिकारियों की संघर्ष गाथा से भी रूबरू कराया। सभी अतिथियों को इंडेक्स समूह की ओर से इंडेक्स मेडिकल डीन डॅा.जीएस पटेल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का विशेष स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। डॅा.पटेल ने कहा कि इंडेक्स समूह ने कोरोनाकाल में अपनी सेवाएं देकर 10 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज किया है। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सामाजिक सेवाओं और हर घर तिरंगा अभियान में भी इंडेक्स समूह सबसे आगे रहा है। संचालन डॅा.मनीष गुप्ता ने किया।

हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को किया जागरूक

इंडेक्स समूह की अध्यक्षता में नेमावर रोड़ एसोसिशऩ के साथ मिलकर भव्य तिरंगा यात्रा का भी आय़ोजन किया गया है।इसमें इंडेक्स समूह संस्थान के साथ सभी एसोसिएशन के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॅा.निशांत खऱे और वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने वाहन रैली के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा रैली मे छात्रों के साथ एसोसिएशन के सदस्यों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को हमारे राष्ट्रीय पर्व पर हर घर पर तिरंगा लहरा कर इस अभियान में भाग लेने के लिए जागरूक किया। भारत माता की जय के साथ तिरंगा यात्रा इंडेक्स संस्थान से शुरू होकर खुड़ैल के विभिन्न क्षेत्रों पहुंची।