विश्व जागृति मिशन का नारी शक्ति पर्व 7 अगस्त को बालकृष्ण बाग में मनेगा

इंदौर। प्रख्यात संत सुधांशुजी महराज द्वारा स्थापित विश्व जागृति मिशन के महिला मंडल द्वारा रविवार 7 अगस्त को नारी शक्ति पर्व मनाया जाएगा। कार्यक्रम अपरान्ह तीन बजे से धार रोड स्थित बालकृष्ण बाग पर आयोजित होगा। मिशन के इंदौर मंडल के प्रधान राजेन्द्र अग्रवाल एवं कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर योग गुरू अर्चिका दीदी (दिल्ली) के जन्मोत्सव पर 10 मिनट की ध्यान साधना के अलावा 8 से 15 वर्ष आयु की पांच बच्चियों के नृत्य, गणेश वंदना, 5 से 8 साल तक की बालिकाओं द्वारा ‘हर घर झंडा, घर-घर झंडा’ अभियान के तहत विशेष प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। गुरू पूर्णिमा महोत्सव में सेवा देने वाले सभी भाई-बहनों, सेवादारों, देहदान करने वाली नारी शक्ति के सम्मान सहित विभिन्न आयोजन होंगे। कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की इच्छुक महिलाओं से स्वीटी शर्मा से संपर्क करने का आग्रह किया गया है।