भाजपा की पार्षद प्रत्याक्षी श्रीमती कंचन गिदवानी का प्रचार जोर शोर से चल रहा

इंदौर । वार्ड 66 से भाजपा की पार्षद प्रत्याक्षी श्रीमती कंचन गिदवानी का प्रचार जोर शोर से चल रहा है।संपूर्ण वार्ड में घर-घर से उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है।प्रचार के दौरान उन्हें मिल रहे समर्थन से कार्यकर्ता भी उत्साहित हो रहे है।

श्रीमती कंचन गिदवानी ने दुबे कॉलोनी एवं उससे लगे हुए क्षेत्रों में जनता से आशीर्वाद लिया। बावजूद बारिश के भी चुनाव समिति व वार्ड के वरिष्ठ व सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था ।और ये सब देखकर वार्ड की जनता भी उनकी प्रशंसा कर रही थी।इस अवसर पर वार्ड और शहर के भाजपा कार्यकर्त्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। |