युवाओं का भी दिल जीता विनितिका ने , कांग्रेस की उपलब्धियों और देन को उंगलियों पर गिनाया

इन्दौर। इन्दौर स्वछता में नंबर वन है तो हमारी दीदी और भाभी भी क्षेत्र में नंबर वन है। यह पर राजनीति से ज्यादा दिल से जुड़े रिश्तों को महत्व दिया जाता है। ये वार्ड 10 एक परिवार में सरनेम की तरह जुड़ा है। चाहे दीपू यादव भईया हो या विनितिका दीदी दोनो का ही समान स्नेह और प्यार यह की जनता को मिलता है। ये बात गुरुवार को वार्ड 10 के दुर्गा पटेल की चाल में रहने वाली युवा एवं छात्रा प्रियंका मिश्रा ने कही।

युवाओं के लिए विनितिका दीदी प्रेरणा बनकर सामने आई है। आज महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन से ही एक छात्र नेता के रूप में छात्रो की खूब लड़ाई भी लड़ी है।

ये सब बाते जनसम्पर्क के दौरण सकेडो महिलाओं और युवाओं के बीच रखी। इस पर विनितिका दीपू यादव ने कहा कि कांग्रेस आजादी के समय की पार्टी है। आज जितने भी आंगनवाड़ी, सरकारी स्कूल और आईआईएम और आईआईटी जैसे बड़े संस्थान कांग्रेस ने ही दिए है।

यह बात आज के युवा भी बहुत कम जानते है।वार्ड 10 में इस समय कांग्रेस को मजबूत करने के साथ महापौर को पूर्ण शक्ति से लाने की बात भी विनितिका कर रही है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि आज जो भी शासकीय काम अधुरे पड़े है वो भाजपा के कारण ही है।

सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुषों का काफिला रोजाना विनितिका दीपू यादव के साथ जनसम्पर्क में साथ चल रहा है। सभी लोग वार्ड के कामो से भी संतुष्ट दिखाई दे रहे है।

इसी तरह से जनसम्पर्क विशाल नगर पहुँचा, जहाँ पर रहवासियो ने माता की चुनड़ी उड़ाकर विनितिका को जीत का आशीर्वाद भी दिया। रोजाना कोई ना कोई उनके जीत के लिए विभिन्न प्रकार के जतन करने में लगा हुआ है। ऐसे में विनितिका की नई घोषणाएं और संकल्प भी सबको लुभा भी रहे है। अंतिम छोर में जनसंर्पक अलग अलग जगह से होता हुआ बाणगंगा मैनरोड पर समाप्त हुआ।