कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति से पनपी तालिबानी मानसिकता-पुष्यमित्र भार्गव

इंदौर /भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव, क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र हार्डिया, पार्षद पद के प्रत्याशियों की उपस्थित में क्षेत्र-5 में संघन जनसंपर्क किया।
इस अवसर पर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उदयपूर में कन्हैया हत्याकांड ने साबित किया है कि कांग्रेस ने वर्षो तक तुष्टीकरण की राजनीति की। उसके फलस्वरूप तालिबानी मानसिकता मजबूत हुई है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने खुलकर तालिबानी तत्वों को प्रश्रय दे रखा है, पूर्व में हुई सांम्प्रदायिक हिसां के दौरान राजस्थान में तालिबानी मानसिकता के आंतकियों ने निर्दोष भीड़ पर हमला कर दिया था और मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत और कांग्रेस के नेताओं ने दंगे का आरोप हिन्दू संगठनों पर मढ़ दिया था, तालिबानी मानसिकता के दंगाई लोगों को छूट दी, यहां तक की दंगाई भीड़ ने जीन निर्दोष लोगों पर हमला किया था उन पर भी क्रास कायमी कर दी गई।
राजस्थान में दंगा पीड़ितों पर भी प्रकरण दर्ज होने के मामले मीडिया ने उठाये है। कांग्रेस के नेता सरेआम हर सांम्प्रदायिक हिंसा के बाद वर्ग विशेष का बचाव करने में लग जाते है, जिसके चलते तालिबानी मानकिता मजबूत हुई और इतनी हिम्मत हो गई कि उन्होंने सरेआम निर्दोष कन्हैया का उदयपूर में सरेआम कत्ल कर दिया।
निर्दोष कन्हैया को उदयपूर में आंतकवादियों संगठनों की धमकी मिल रही थी, उसने पुलिस में शिकायत की, पत्र लिखा सोशल मीडिया पर दी गई धमकी की जानकारी भी दी, फिर भी राजस्थान की अशोक गेहलोत सरकार की पुलिस ने कोई सुरक्षा नहीं दी। जिसके फलस्वरूप तालिबानी मानिकसता के आंतकवादियों ने निर्दोष कन्हैया की हत्या कर दी।
विधायक महेन्द्र हार्डिया ने कहा कि क्षेत्र-5 में चहूमुंखी विकास किया है जो भारतीय जनता पार्टी की निगम परिषद और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है आज क्षेत्र-5 की जनता हमेशा की तरह शहर के विकास के लिये फिर भारतीय जनता पार्टी को चुनेगी।
इस अवसर पर विधायक महेन्द्र हार्डिया, नानुराम कुमावत, श्री अजीतसिंह रघुवंशी, श्री कमल वर्मा, वार्ड-54 प्रत्याशी श्री महेश बसवाल, वार्ड-51 मलखान कटारिया, वार्ड-52 श्रीमतीसपना उमेश मंगरोला, वार्ड-54 श्री अर्जुन मेहरा, वार्ड-48 श्रीमती विजयालक्ष्मी अनिल गौहर, वार्ड-49 श्री राजेश उदावत, वार्ड 41-श्री प्रणव मंडल, वार्ड-50 से श्री राजीव जैन, श्रीमती पदमा भोजे, दिपेश पावलिया(जैन), आशा सेनी, दिलीप पाटनी, राजू बौरासी, जितेन्द्र चौधरी, भोला यादव, श्रीमती लक्ष्मी निगोते, श्री अजय बौरासी, श्री मुकेश चंदेल, वेंदाग शर्मा, श्री सोहन देवांग, रमेश जैन, अशोक डांगी, विक्रम शेखावत, तीर्थपाल यादव, राकेश जैन, विश्वजीत चौहान, अभिषेक सोनी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।