बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने की बूथ समिति से चर्चा, दिलाया जीत का संकल्प
इंदौर ।भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की योजना से हर घर लाभान्वित हुआ है। बूथ के कार्यकर्ता हितग्राहियों से संपर्क करें और उन्हें यह बताएं कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। भाजपा और विकास एक दूजे का पर्याय हैं। बूथ समिति के कार्यकर्ता लोगों के सुख-दुख में खडे होंगे तो जनता आपके साथ हमेशा खडी रहेगी। हमारा बूथ किस तरह एक आदर्श बूथ बने और चुनाव में इस बूथ से हमें 51 प्रतिशत मत बढ़कर मिले। इस बात की चिंता बूथ समिति को करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने शुक्रवार को इंदौर के बूथ क्र. 166 व 167 से ‘बूथ विजय संकल्प अभियान’ की शुरूआत करते हुए कही। नगर अध्यक्ष ने बूथ समिति और कार्यकर्ताओं को बूथ विजय का संकल्प दिलाया।
साथ ही नगर के 1740 बूथों पर अभियान में बूथ समिति के सभी सदस्य , पन्ना प्रमुख व सहयोगी, जनप्रतिनिधियों, नगर पदाधिकारियों,बूथ में निवास रत समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने झंडे बैनर , ढोल ढमाकों के साथ पार्टी के पत्रक बांटकर चुनाव का शंखनाद किया।
नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने इंदौर की राऊ विधानसभा के निर्भय सिंह पटेल मंडल के वार्ड क्रमांक 79 के बूथ क्रमांक 166 व 167 से ‘बूथ विजय संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया।
श्री गौरव रणदिवे ने बूथ के रहवासियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर केंद्रित पत्रक वितरित किये और उन्हें केंद्र सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। नगर अध्यक्ष ने इस दौरान बूथ समिति की बैठक ली और उनके कामों का बटवारा घर बूथ के सशक्तिकरण पर चर्चा की।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री युवराज दुबे ,बूथ अध्यक्ष आलोक शर्मा सहित समिति के सदस्यगण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
विधायक श्री रमेश मेंदोला ने नंदा नगर ,श्रीमती मालिनी गौड़ ने लोधीपुरा ,श्री महेंद्र हार्डिया ने तिलक नगर ,पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता ने कालानी नगर चौराहा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मधु वर्मा ने विष्णुपुरी से बूथ विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ किया।