सिद्धेस्वर मंदिर बगीचे का भूमिपूजन हुआ

इंदौर।वी आई पी परस्पर कालोनी वार्ड 80 में गुरुवार सुबह उत्साह के माहौल में सिद्धेस्वर मंदिर बगीचे का भूमिपूजन हुआ।
वार्ड 80 में भाजपा के वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्षप्रदीप नायर, क्षेत्र के वरिष्ठ पार्षद जलकार्य समिति अध्यक्ष बलराम वर्मा के द्वारा भूमिपूजन किया गया।बगीचे की निर्माण लागत 14 लाख रुपये से बाउंड्री वाल का ओर अन्य विकास कार्य किया जाएगा।भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व पार्षद जयश्री जातेगांवकर, राजेश तिवारी, पृथ्वीराज सिंह गौड़, कैलाश पालिवाल, बबलू बैरागी, ललित शर्मा डॉक्टर शिंदे अनिल तिवारी प्रमोद पुरोहित, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, हेमंत तिवारी वार्ड संयोजक योगेश तौरिया, सुनिल चौधरी राजेश नागपुरिया स्मित भाटिया दुर्गा शंकर शर्मा बबिता शर्मा राधा तिर्थानी आदि मौजूद रहे।