इंदौर महानगर के 22 मंडलों में  “बूथ त्रिदेव प्रशिक्षण” संपन्न

 

इंदौर /भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत  पूरे प्रदेश में एक साथ अध्यक्ष, बूथ महांत्री व बीएलए जिन्हें बूथ त्रिदेव की संज्ञा दी गई है का प्रशिक्षण आयोजित किया जाना है, इसी क्रम में इंदौर महानगर के सभी 22  मंडलों में  त्रिदेवों सहित सभी मंडलो पर साइबर योद्धाओं का भी  कार्यशाला आयोजित करके प्रशिक्षण संपन्न हुआ। श्री रणदिवे ने आगे कहा कि बूथ त्रिदेव भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक ताकत है और यही भारतीय जनता पार्टी को आगे ले जाने का काम भी करते हैं।

बूथ स्तर पर चयनित नगर पदाधिकारियों जैसे श्री संदीप दुबे ,श्री वैभव शुक्ला, एकलव्य सिंह गौड़, श्री प्रकाश राठौर, श्री प्रीतम सिंह लूथरा ,श्री नितिन पांडे ,श्री कमल वाघेला, श्री ऋषि खनूजा ,श्री हरप्रीत सिंह बक्शी, श्रीमती सविता अखंड ,श्रीमती गायत्री गोगडे ,श्री सुधीर कोल्हे ,श्री नारायण पटेल, श्री मुकेश मंगल श्री प्रणव मंडल ,श्रीमती पद्मा भोजे श्री अश्विनी शुक्ला एवं अन्य द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।

जिसमें उन्होंने त्रिदेवों को पार्टी के 6 वार्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी जिसमें 6 अप्रैल भाजपा का स्थापना दिवस ,14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती ,23 जून डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस ,जन्माष्टमी पर कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती ,25 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती और 25 दिसंबर भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सम्मिलित है ।
इसके साथ ही उन्होंने 22 करणीय कार्य बूथ त्रिदेव के समक्ष रखें जिसमें  मठ, मंदिरों की सूची और संपर्क की व्यवस्था ,दो पहिया वाहन धारक कार्यकर्ताओं की सूची बनाना, माह में एक बार घर-घर संपर्क का अभियान बूथ टोली द्वारा चलाया जाना चाहिए,मतदाता सूची के पन्ना के अनुसार पन्ना समिति बनाने पर जोर देना,सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार करना,नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ना
आदि ।

श्रद्धेय श्री कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के बुध त्रिदेव मंडल प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि त्रिदेव को ब्रह्मा, विष्णु ,महेश कहा गया है बूथ त्रिदेव उन्हीं की तरह पार्टी की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

नगर महामंत्री श्री संदीप दुबे ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहां की भारतीय जनता पार्टी और अन्य राजनीतिक पार्टियों में कई सैद्धांतिक अंतर है भाजपा सिद्धांतवादी पार्टी है अन्य पार्टियां क्षेत्रवाद, भाषावाद और परिवारवाद से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं भाजपा का कभी विघटन नहीं हुआ यह सर्वस्पर्शीय पार्टी है  ,पार्टी जब जनता के विकास और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कोई योजना बनाती है तो वह हर वर्ग के बारे में सोचती हैं पार्टी की इस तरह की अन्य विशेषताओं को लेकर त्रिदेवों को अपने क्षेत्र में जन-जन से संवाद स्थापित करना है।

इस अवसर पर विधायक महेंद्र हार्डिया,आकाश विजयवर्गीय सहित मंडल पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष, महामंत्री व बीएलए सहित साइबर योद्धा उपस्थित थे।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्री रितेश तिवारी ने दी।