भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार का इंदौर आगमन

अभिनंदन यात्रा निकाल कर कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से किया स्वागत।

इंदौर – नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे एवं भाजयुमो नगर अध्यक्ष श्री सौगात मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार आज एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे  ,इंदौर शहर की सीमा पर श्री पवार की अगवानी करने के लिए भाजयुमो नगर अध्यक्ष श्री सौगात मिश्रा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे, प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले गंगवाल स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे उसके पश्चात एक यात्रा का आयोजन किया गया जिसे “अभिनंदन यात्रा” नाम दिया गया  जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता  दो व चार पहिया वाहनों के साथ सम्मिलित हुए, यह यात्रा महूनाका से दशहरा मैदान ,चाणक्यपुरी से होते हुए राजीव गांधी चौराहे स्थित सिल्वर वाटिका  पहुंची ,जहां श्री वैभव पवार ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया साथ ही युवा जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार का स्वागत किया ,साथ ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा युवा जनप्रतिनिधियों को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे ,वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष गोलू शुक्ला एवं मनस्वी पाटीदार, नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।