डॉ विकास तिवारी भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नियुक्त

इंदौर /भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्री अनुराग प्यासी ने डॉ. विकास तिवारी को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है।

डॉ. तिवारी ने मैनेजमेंट में पीएचडी, आईआईटी खड़गपुर से एसटीसी और एमडीआईएस सिंगापुर से एमडीपी किया है। साथ ही वे पूर्व में शिक्षा प्रकोष्ठ में नगर संयोजक व प्रदेश सह संयोजक, बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक रहे।
डॉ. तिवारी की नियुक्ति पर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, श्री कृष्णमुरारी मोघे, श्री बाबूसिंह रघुवंशी, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री आकाश विजयवर्गीय, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री मधु वर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्री रितेश तिवारी ने दी है।