डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर नगर भर में भाजपा ने किए आयोजन 

1065 बूथों पर माल्यार्पण कर की बौद्धिक चर्चा
इंदौर।  – नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा सविधान निर्माता बोधिसत्व बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी की 131 वी जयन्ती वर्ष पर गीताभवन चौराहे पर अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इसी के साथ ही पूरे नगर के हर विधानसभा और हर वार्ड में भाजपा के पदाधिकारीयों ,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 1065 बूथों पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी एवं समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर बौद्धिक चर्चा का आयोजन किया गया
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, श्री कृष्ण मुरारी मोघे,दिनेश वर्मा,संदीप दुबे,सविता अखंड,गोपीकृष्ण नेमा,सुधीर कोल्हे,कमल वाघेला, नानू राम कुमावत,घनश्याम शेर,दिव्या गुप्ता, योगेश गेंदर,गुलाब ठाकुर,मुकेश मंगल,पवन जायसवाल,राजू सिंह चौहान,ज्योति पंडित,माधुरी जायसवाल, संतोष गौर,रामदास गर्ग,रितेश तिवारी,निककी करोसिया,एकलव्य गौड़,बलजीत चौहान,सुधीर देगड़े उपस्थित रहे।