बाबासाहेब आंबेडकर की 131 वी जयंती पर शहर कांग्रेस द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित

भारत के संविधान के निर्माता एवं आजाद भारत के पहले कानून एवं न्याय मंत्री डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 131 वी जयंती के उपलक्ष में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विनय बाकलीवाल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कि।
इस अवसर पर विधायक श्री सचिन यादव ने भी बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने इस देश का संविधान लिखा जिसमें सभी धर्म हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई को समान दर्जा दिया गया।और देश की एकता और अखंडता और विकास का संविधान बनाया लेकिन आज बाबा साहब के बनाए हुए संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है सत्ताधारी भाजपा सरकार विधायकों की खरीद-फरोख्त कर जनता की चुनी हुवी सरकार गिरा रही है।भाजपा द्वारा संविधान का मखौल उड़ाया जा रहा है।
राकेश यादव ,देवेंद्र सिंह यादव,शैलेश गर्ग,राजेंद्र जयसवाल, वीरु झंझोट,पुखराज राठौर,राधे बोरासी, जैनेश झांझरी एवं जौहर मानपुरवाला उपस्थित थे।।।