पंडित दीनदयाल जी के मूलमंत्र अंत्योदय को साकार करने का काम कर रहे मोदी जी व शिवराज जी-डॉ. राजेश सोनकर

इंदौर। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, कार्यक्रम प्रभारी श्रवण सिंह चावड़ा, रामस्वरूप गेहलोत, वीरेंद्र आंजना ने बताया कि सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत आज भाजपा इंदौर ग्रामीण के सभी 15 मंडलों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों द्वारा राशन केंद्रों पर धन्यवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुए। लाभार्थियों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जननायक मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद दिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने गवली पलासिया स्थित राशन केन्द्र पर लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरित किया। राऊ में भाजपा प्रदेष उपाध्यक्ष जीतू जिराती की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
गवली पलासिया में लाभार्थियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के लोकप्रिय जननायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है। पूर्ववर्ती विपक्षी केंद्र सरकारें सिर्फ गरीब हटाओ का नारा देती रही, चुनाव के पहले गरीबी हटाओ का खूब ढिंढ़ोरा पीटा जाता था, सरकार बन जाने के बाद गरीबों को भुलाकर भ्रष्टाचारियों एवं कालाबाजारियों को संरक्षण दिया जाता था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा जी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, रिमोट कंट्रोल वाली मनमोहन सरकार तक कांग्रेस सिर्फ गरीबी हटाओ का रोना रोती रही, हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस नारे को हकीकत में बदलने का काम कर गरीबो के जीवन मे खुशहाली लाने का काम किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कहा हमारी सरकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के मूलमंत्र के अंत्योदय अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति का चिंतन करते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई, कोरोना काल में देश के प्रधानमंत्री जी ने देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने के लिए गरीब कल्याण योजना बनाई, प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गरीबों को राशन देने के साथ साथ आवास, आयुष्मान योजना के माध्यम से बेहतर इलाज, उज्ज्वला योजना के माध्यम से रसोई गैस देकर चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाकर गरीबों के जीवनस्तर को ऊंचा उठाने का काम कर रही है। जिले में 15 मंडलों के 34 स्थानों पर गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद देने के कार्यक्रम हुए।
कार्यक्रम प्रभारी रामस्वरूप गेहलोत व वीरेंद्र आंजना ने बताया कि मुख्य रूप से सांवेर मंडल में भंवरसला में मंडल अध्यक्ष सुमेरसिंह, अंतिम ठाकुर के नेतृत्व में, क्षिप्रा मंडल का मांगलिया में जीवनसिंह गेहलोत, मंडल अध्यक्ष गोविंदसिंह, रामचरण पटेल, पालिया मंडल का चंद्रवतीगंज में सोनू देसाई, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र आंजना, महेश भदौरिया, खुड़ैल मंडल में विश्वजीत कान्हा, मंडल अध्यक्ष सुधीर भजनी, हातोद मंडल का हातोद में भगवान शर्मा, सुभाष पटेल, संतोष दुलारे, देपालपुर मंडल का ग्राम अटाहेड़ा में पंकज पटेल, देवकरण दरबार, आशीष चौधरी, बेटमा मंडल का ग्राम मेठवाड़ा में गोपालसिंह चौधरी, मोहन कछावा, मलखानसिंह पंवार, गौतमपुरा मंडल का ग्राम जलोदियाज्ञानी में लक्ष्मीनारायण नागर, आत्माराम आंजना, राजूलाल जाट, महु नगर मंडल का महु नगर में राधेश्याम यादव, महेश बागड़ी, पीयूष अग्रवाल, कोदरिया मंडल का ग्राम कोदरिया में वीरेन्द्र आंजना, रामचंद्र सुले, मुकेश जरिया, श्याम केलोत्रा, सिमरोल मंडल का ग्राम दतोंदा में परसराम मुण्डेल, गणपत पटेल, सुनील गेहलोत, महु गाँव मंडल का ग्राम ग्वली पलासिया में भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, बलराम पाटीदार, रायबहादुरसिंह तंवर, मानपुर मंडल का मानपुर में सुभाष महोदय, अनिल दण्डक, पुंजालाल निनामा, राऊ नगर मंडल का ग्राम सिंहासा में कैलाश चौधरी, घन्यश्याम पटेल, अनिल पाटीदार एवं कैलाश पाटीदार मंडल का ग्राम दूधिया के राशन केंद्र में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रवि रावलिया, धर्मेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती आज
भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण बूथ स्तर पर मनाएगी जयंती
804 बूथों पर वरिष्ठ नेता करेगे बाबा साहेब के चित्रों पर माल्यापर्ण
इंदौर। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि आज 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती को भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण बूथ स्तर पर मनाएगी।
श्री सोनकर ने बताया कि सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत 8 वें दिन संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को मतदान केंद्र स्तर पर मनाया जायेगा। ग्रामीण के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर जाकर बाबा साहेब के चित्रों व प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगे। बाबा साहेब के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करेंगे, साथ ही अनुसूचित बस्तियों व मतदान केंद्रों पर बाबा साहेब के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पंचतीर्थ का नाम दिया है, भाजपा सरकारों ने उन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण व ऐतिहासिक विकास कार्य किये, मतदान केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रमों में उन कार्यो की जानकारी जाएगी साथ ही अनुसूचित जाति बस्तियों में स्वच्छ्ता अभियान भी चलाये जायेगे।