भागवत कथा में परीक्षित जन्म के प्रसंग सुन अभिभूत हुए भक्त

भागवत कथा में परीक्षित जन्म के प्रसंग सुन अभिभूत हुए भक्त
आज सति एवं ध्रुव चरित्र की कथा का होगा श्रवण
इन्दौर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ सांदिपनी धाम लार्ड शिवा स्कूल परिसर, कुशवाह नगर में  हुआ।

व्यास पीठ का पूजन मुख्य यजमान रमेश पटेल द्वारा सपत्नीक किया गया। उज्जैन चारधाम मंदिर से पधार श्री 1008 महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद गिरीज महाराज ने संगीतमय कथा का वाचन शुरू किया।
संस्था सहयोग के अध्यक्ष आकाश पटेल और संयोजक अजय कुशवाह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन की कथा वाचक स्वरूपानंद गिरीजी ने गोकर्ण कथा और परीक्षित जन्म के बारे में भक्तों को कई प्रसंग सुनाएं। इस बीच कई भजन भी उन्होंने गाए, जिन पर भक्त झूम उठे। पहले दिन ही कथा पांडाल में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। संस्था के सहसंयोजक विजय दुबे ने बताया कि कथा स्थल पर भक्तों के बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है। गर्मी के मौसम को देखते हुए कुलर, पंखे आदि की व्यवस्था की गई है। शाम को महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण भी किया गया। मुख्य रूप से विधायक संजय शुक्ला, भाजपा नेता विनय कुशवाह, राजा कुशवाह, नरेन्द्र बौरासी, आशीष तिवारी, मनोज जैन उपस्थित थे।