जगद्गुरू शृंगेरी शंकराचार्य श्री भारती तीर्थ महासन्निधानम का 72 वा वर्धन्ति महोत्सव पारम्परिक विधि विधान से मनेगा

 

इंदौर । देश के सर्वोच्च शंकरपीठ श्रृंगेरी के *जगद्गुरु शंकराचार्य* श्री श्री भारती तीर्थ महासन्निधानम का 72 वा वर्धन्ति महोत्सव पारम्परिक वैदिक विधि विधान से संगम नगर स्तिथ मुख्यालय पर मनाया जावेगा।शृंगेरी शंकराचार्य भक्त मण्डल के प्रदेशाध्यक्ष आचार्य पण्डित रामचंद्र शर्मा वैदिक ने बताया कि *भक्त मण्डल* द्वारा चैत्र शुक्ल षष्ठी  8 अप्रैल शुक्रवार को जगद्गुरू जी के *आविर्भाव उत्सव* का मंगल विधान पारम्परिक विधि विधान पूर्वक वैदिक विद्वानों एवं भक्त मण्डल द्वारा मनाया जाएगा। आचार्य शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ चारों वेदों के मंगल मन्त्रों से होगा।गुरुजी के चित्र का षोडशोपचार विधि से पूजन व 72 घृत दीप प्रज्ज्वलित किये जायेंगे। शुक्ल यजुर्वेद के दीर्घायुष्य सूक्त का पाठ व वैदिक विद्वानों द्वारा नव चंडी पाठ भी होगा। शृंगेरी की अविच्छिन्न आचार्य परम्परा पर आचार्य नन्दकिशोर शास्त्री व विद्वज्जन प्रकाश डालेंगे। भक्त मण्डल के सचिव पण्डित सोमेंद्र शास्त्री ने बताया कि जगद्गुरु जी के स्वस्थ्य दीर्घायुष्य की रुद्रसूक्त से बाबा महाकाल से प्रार्थना की जावेगी।

आचार्य शर्मा वैदिक,प्रदेशाध्यक्ष, शृंगेरी शंकराचार्य भक्त मण्डल,इन्दोर।