भाजपा इन्दौर ग्रामीण के 15 मंडलों में हुआ ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर फहराया भाजपा ध्वज

इंदौर । आज भाजपा इंदौर ग्रामीण ने भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मंडल स्तर पर मनाया। मंत्री तुलसी सिलावट ने सांवेर भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को सुना। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने महु गांव मंडल में, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती व वरिष्ठ नेता मधु वर्मा ने राऊ भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। भाजपा इन्दौर ग्रामीण के संगठनात्मक 15 मंडलों में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सांवेर में मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कार्यकर्ताओं के साथ सांवेर भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। श्री सिलावट कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना गर्व की बात है, जब जब केन्द्र में भाजपा की सरकार रही, तब तब भारत सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है, अटलजी के रूप में हमने पहले भी भाजपा के सशक्त नेतृत्व को देखा है, उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है।
महू गांव मंडल में धारनाके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने वरिष्ठ नेता रामकिशोर शुक्ला, जिला मंत्री सुभाष पाटीदार, मीडिया प्रभारी वरूण पाल, मंडल अध्यक्ष रायबहादूर तंवर, दिनेश आर्य, हेमलता पाटीदार, संग्रामसिंह राजे के साथ ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व श्री सोनकर ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की षुरूवात की, ध्वजारोहण के पश्चात् वन्दे मातरम् का गान हुआ। तत्पश्चात् सोनकर ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी का संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। अंत में कार्यक्रम स्थल से धारनाके तक कार्यकर्ताओं ने डॉ. सोनकर के नेतृत्व में भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के नारों के साथ शोभायात्रा निकाली।
बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष का संगठनात्मक संयोग
भाजपा के स्थापना दिवस पर संगठनात्मक संयोग देखने को मिला, महू विधानसभा के महू गांव मंडल के ग्राम पांजरिया के बूथ अध्यक्ष बबलू यादव के निवास पर जिला अध्यक्ष डॉ. राजेष सोनकर व मंडल अध्यक्ष रायबहादूर सिंह तंवर के साथ वरिष्ठ संगठक अशोक यादव, जिला मंत्री सुभाष पाटीदार व मीडिया प्रभारी वरूण पाल ने भाजपा ध्वज लगाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस प्रकार बूथ अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष का संगठनात्मक संयोग देखने को मिला।
श्री सोनकर ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस हम सब मना रहे है, जनसंघ से लेकर जनता पार्टी तक हमने राष्ट्रहित के लिये संघर्ष किया, लेकिन कभी भी विचारधारा व अपनी पंचनिष्ठाओें का त्याग नहीं किया।  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश में दो विधान-दो प्रधान-दो निशान का विरोध कर देश की अखंडता का बीजारोपण किया उस पर चलने का काम भाजपा ने किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय के अत्योंदय के मूलमंत्र को आत्मसात कर अंतिम व्यक्ति के कल्याण का चिंतन भाजपा का ध्येय वाक्य बन गया। अटलजी और आडवाणीजी ने मुखर्जी व उपाध्याय जी के संकल्पों को दोहराते हुए पार्टी को आगे बढ़ाया। एक समय मात्र 2 सांसदों वाली पार्टी आज मोदी जी के कुषल नेतृत्व के कारण विष्व राजनीति के केन्द्र में है। जिन राजनैतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक व वैचारिक मूल्यों के लिये भाजपा की स्थापना हुई थी, मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा उन संकल्पों को पूरा कर भारत को मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया हैं।
राऊ में भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रदेष उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा ने भाजपा उपाध्यक्ष घनश्याम नारोलिया, कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण सूर्यवंशी, शिवनारायण डिंगु, मंडल अध्यक्ष अनिल पाटीदार, अंकित परमार, विजय पाटीदार की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् कार्यकर्ताओं के साथ टी.वी. स्क्रीन पर प्रधानमंत्री जी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। यहां निकली शोभायात्रा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेष सोनकर, मधु वर्मा सिर पर भाजपाई टोपी पहनकर हाथों में भाजपा ध्वज लेकर चल रहे थे, जीतू जिराती हाथों में ध्वज लेकर ढ़ोलक की थाप पर ध्वज नृत्य कर रहे थे।
प्रदेष उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई, लेकिन हमारी वैचारिक यात्रा डॉ. ष्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई, इस वैचारिक यात्रा में कई मनीषियों ने अपने प्राणों का बलिदान कर दिया, उनके त्याग और बलिदान के कारण यह यात्रा अविरत चल रही है, इस वैचारिक यात्रा को अटलजी, आडवाणीजी और मुरलीमनोहर जोशी जी गति देने का काम किया। मोदीजी, अमित शाह, नड्डा जी के कुषल नेतृत्व के फलस्वरूप हमारी वैचारिक यात्रा का लौहा पूरी दूनिया मान रही है।
देपालपूर में मनोज पटेल के मार्गदर्शन में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। महामंत्री चिन्टु वर्मा के नेतृत्व में देपालपुर मंडल में कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकालकर कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि इन्दौर ग्रामीण के सभी 15 मंडल केन्द्रों पर कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर प्रधानमंत्री श्री मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। ध्वजारोहण के पश्चात कार्यकर्ताओं ने पार्टी की उपलब्धियों व नेताओं के चित्रों, पार्टी के स्थापना दिवस की तख्तियां लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए शोभा यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में भी भाजपा ध्वज फहरायें। बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, बूथ समिति सदस्य और पन्ना समिति सदस्य एवं बूथ के सभी सदस्य व वरिष्ठ कार्यकर्ता बूथ केन्द्र के सार्वजनिक स्थल पर टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का संबोधन देखा।