पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जीने शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के निवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

इंदौर ~इंदौर शहर कांग्रेस के प्रवक्ता संजय बाकलीवाल ने बताया कि इंदौर प्रवास पर पधारे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री विनय बाकलीवाल के निवास पर पधार कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर उपस्थित संजय बाकलीवाल एवं इम्तियाज बेलीम ने श्री दिग्विजय सिंह जी को इंदौर में कांग्रेस सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी और बताया कि इंदौर शहर कांग्रेस ने प्रदेश के सबसे ज्यादा सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान मैं पूरे प्रदेश में नंबर वन पर है।
इस पर खुशी जाहिर करते हुए श्री दिग्विजय सिंह ने कहा इंदौर शहर कांग्रेस बहुत अच्छा काम कर रही है और बधाई के पात्र है।