विजय अड़ीचवाल को निमाड़ क्षेत्र का “चैतन्य सारस्वत सम्मान

 

इन्दौर के वरिष्ठ पत्रकार *विजय अड़ीचवाल* को सीताराम शिव संकल्प संस्थानम् परिवार मण्डलेश्वर द्वारा पश्चिमी निमाड़ क्षेत्र का *”चैतन्य सारस्वत सम्मान”* मिला।
संस्थानम् के समस्त पदाधिकारियों द्वारा विजय अड़ीचवाल को शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें आध्यात्मिक, संस्कार, संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं समाज में किए जाने वाले उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया गया।
इस अवसर पर निमाड़ क्षेत्र के मूर्धन्य विद्वान पंडित पंकज भाई मेहता, विश्वदीप मोयदे, मूर्धन्य साहित्यकार पं. हरीश दुबे, सन्त बाबा रामायणी, वरिष्ठ समाजसेवी पं. रामसेवक शर्मा, पं. संजय चौबे, वर्षा चौबे, विष्णु फागना सहित अनेक सन्त – महात्मा, मूर्धन्य विद्वान, राजनेता एवं मण्डलेश्वर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह पुरस्कार विगत 14 वर्ष से हर वर्ष मूर्धन्य विद्वानों को दिया जाता है।