भाजपा महिला मोर्चा ने मकर संक्राति पर्व पर गिल्ली-डंडा खेला, पतंगबाजी की

इन्दौर, . भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा मिश्रा, महामंत्री ज्योति पंडित, श्रद्धा दुबे ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज मकर सक्रांति का पर्व परम्परानुसार गांधी हॉल पर मनाया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पदमा भोजे, ज्योति तोमर, डॉ. उमाशशि शर्मा, शैलजा मिश्रा, वीणा शर्मा, संध्या यादव, साधना दगडे, कविता यादव, कंचन गिदवानी, शांता भामावत, नीता शर्मा सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गिल्ली डंडा खेला, पतंगबाजी कर मकर संक्रांति पर्व मनाया।
महिला मोर्चा की बहनें अपने-अपने घर से तिल्ली के लडडू, गजक, आदि लेकर आयी थी जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं व आमजनो को खिलाकर मॅुह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को तिल-गुड़ खिलाकर मकर संक्राति पर्व की बधाई दी।