स्वामी विवेकानंदजी की प्रतिमा का दुग्धा अभिषेक कर माल्यार्पण किया

इंदौर, । भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार एवं उपाध्यक्ष सौगात मिश्रा ने बताया कि आज युवा दिवस के अवसर पर मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गंगवाल बस स्टैंड के पास स्थित स्वामी विवेकानंदजी की प्रतिमा का दुग्ध अभिषेक किया, साफा पहनाया और माल्यार्पण करते हुए “स्वामी विवेकानंद अमर रहे” के नारे भी लगाये।
आपने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे, मनस्वी पाटीदार, सौगात मिश्रा, रोहित चौधरी, मयूरेश पिंगले सहित युवा मोर्चा के उपस्थित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंदजी की जयंती को युवा दिवस के रुप में मनाते हुए माल्यार्पण किया।
इसी के साथ उपस्थित सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंदजी के आदर्शो पर चलने का संकल्प भी दिलाया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आज “राष्ट्रीय युवा दिवस“ के अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ के द्वारा शहर के 12 स्थानों पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी का लाईव उद्बोधन भी सुना। जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे नरसिंह वाटिका में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।