मानव श्रृंखला बनाकर पंजाब की कांग्रेस सरकार का विरोध जताया

इंदौर . भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष रघु यादव ने बताया कि मोर्चा के तत्वावधान में आज बड़ा गणपति चौराहे पर विशाल मानव श्रृंखला बनाकर पंजाब कांग्रेस सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गयी।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री . श्री नरेंद्र मोदीजी की सुरक्षा को लेकर पंजाब कांग्रेस सरकार द्वारा की गई लापरवाही के विरोध में  पंजाब  की सरकार पर कड़ी कार्यवाही की मांग की।
मानव श्रृंखला में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नानूराम कुमावत, भाजपा इंदौर महानगर के नगर अध्यक्ष  गौरव रणदिवे, दीपक जैन टीनू, प्रकाश राठौर  सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।