मध्य प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर शेख अलीम की नियुक्ति पर उनका स्वागत किया

 

इंदौर~मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर इंदौर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद शेख अलीम की नियुक्ति पर वार्ड 73 के नूरी कॉलोनी पर मध्यप्रदेश हज कमेटी के सदस्य इम्तियाज बेलिम के निवास पर भव्य स्वागत किया गया।।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री विनय बाकलीवाल कोरोना पासेटिव होने के कारण अनुपस्थित थे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में शेख अलीम का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह इंदौर के लिए गौरव की बात है कि पहली बार इंदौर को मध्यप्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मिला हम अखिल भारतीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी एवं प्रदेश कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी का आभार व्यक्त करते हैं।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल उपाध्यक्ष नूरी खान,शैलेश गर्ग,देवेन्द्र यादव,संजय बाकलीवाल, रमीज़ खान,वीरू झांझोट, अंशाफ अंसारी,अनवर दस्तक,रफीक खान,सन्नी राजपाल,शेख अलीम नेता,अशरफ खान,शकील अंसारी,महमूद कुरेशी एवं जौहर मानपुरवाला उपस्थित थे।