महिला सुरक्षा हेतु जगह जगह जागरूकता कार्यक्रम कर रहा है जिला प्रसाशन, महिला बाल विकास विभाग

महिला सुरक्षा हेतु जगह जगह जागरूकता कार्यक्रम कर रहा है जिला प्रसाशन, महिला बाल विकास विभाग

इंदौर । जिला प्रशासन, महिला बाल विकास विभाग, जिला इंदौर के सफेसिटी कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ सी एल पासी एवम श्री रामनिवास बुधौलिया जी के मार्गदर्शन में सफेसिटी कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ वंचना सिंह परिहार ने देवी अहिल्या विश्विद्यालय के स्कूल ऑफ सोशल साइंस के छात्रों एवम शौर्यादल के सदस्य के साथ मिलकर जागरूकता अभियान को तेजी प्रदान की है। स्वच्छ इंदौर सुरक्षित इंदौर की मुहिम में विभिन्न विभाग अपनी सहभागिता दे रहा है,,एक तरफ पुलिस विभाग मुस्तैदी से जुड़ा हुआ है तो दूसरी तरफ महिला बाल विकास विभाग जागरूकता अभियान को दरवाजे तक लेकर जा रहा है।डोर टू डोर सर्वे, कानूनी अधिकारों की जानकारी और महिलाओं के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर की लिस्ट चस्पा किया जा रहा है।

Ncrb के आंकड़ों के अनुसार इंदौर में महिला अपराध की संख्या ज्यादा है।इसी दृष्टि से भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में सफेसिटी कार्यक्रम का शुभारंभ जनवरी 2021 से किया गया। कलेक्टर  द्वारा भी गंभीरता को देखते हुए इसे प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं।उद्देश्य है कि शहर में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ या अन्य हिंसक गतिविधियों को रोकने के लिए और महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में जागरूक करने में विभाग की भूमिका को अच्छे से निभाये।
अभी हम मालवा उत्सव या इसी प्रकार के अन्य आयोजनों में भी इसी प्रकार जागरूकता अभियान को आगे बढ़ने के प्रयास में हैं। कुछ तकनीकी बिन्दुओ पर भी हैम विचार कर रहे हैं।जैसा भी आगामी योजना बनेगी उसकी जानकारी हमारे द्वारा दी जाएगी।