1 जुलाई को एक साथ मध्य प्रदेश भर में लगाए जाएंगे 1 लाख पौधे
रतलाम 30 जून 2025। पर्यावरण संरक्षण और हरित मध्य प्रदेश की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए लोक निर्माण विभाग मध्य प्रदेश 1 जुलाई 2025 को एक अभियान के रूप में राज्यभर में एक साथ 1 लाख पौधे लगाने जा रहा है। यह पौधारोपण अभियान विभागीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों में सड़कों के किनारे, विश्रामगृह परिसरो, विभागीय भवनाओं और उपलब्ध भूमि पर पौधे लगाए जाएंगे।
इस विशेष अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता, अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को और भी प्रभावी बनाने के लिए सभी जिलों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़कर संवाद की व्यवस्था की गई है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि अभियान पूरे प्रदेश में एक साथ और प्रभावशाली ढंग से संचालित हो।
चिन्हित किए गए स्थान की गई तैयारी
विभाग द्वारा अभियान से पहले सभी जिलों में पौधारोपण के लिए उपयुक्त स्थलों की पहचान की गई है। इन स्थलों में सड़क किनारे की खाली जगह, विभागीय विश्रामगृह, कार्यालय परिसर और अन्य सरकारी भवन शामिल है। संबंधित जिलों में अधिकारियों द्वारा इन स्थलों पर पूर्व तैयारी जैसे भूमि समतलीकरण, गड्ढे खुदवाना, पानी की व्यवस्था, पौधों की उपलब्धता और सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित कर लिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि वह स्थानीय नर्सरींयों से गुणवत्तापूर्ण छायादार फलदार एवं स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल पौधे प्राप्त करें। पौधों में नीम, पीपल, अर्जुन, आम, अमरूद, कचनार, गुलमोहर, बकायन आदि को प्राथमिकता दी गई है।
सतत देखरेख और संरक्षण की व्यवस्था
लोक निर्माण विभाग केवल पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि इनके संरक्षण और देखरेख की भी प्रभावी व्यवस्था की गई है। हर स्थान पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को पौधों की देखरेख का दायित्व सौंपा गया है। पौधों की सिंचाई, सुरक्षा, मल्चिंग और समय-समय पर निरीक्षण की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय कर दी गई है। इसके अलावा विभागीय पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से पौधारोपण की निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। जिलेवार रिर्पोटिंग सिस्टम के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा की लगाए गए पौधों की वृद्धि और संरक्षण की जानकारी समय-समय पर अधिकतम होती रहे।
मंत्री श्री राकेश सिंह का संदेश
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने अभियान की जानकारी देते हुए कहां ‘‘हरित मध्य प्रदेश की कल्पना को साकार करने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रतिबद्ध है सड़क निर्माण के साथ-साथ हरित आवरण भी हमारी प्राथमिकता है। एक दिन में 1 लाख पौधे लगाकर हम सिर्फ पर्यावरण के प्रति अपने जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं, बल्कि भावी पीढिया को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन देने की दिशा में सार्थक कदम बढ़ा रहे है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वह इस कार्य को एक व्यक्तिगत जिम्मेदारी सरूप में लें और स्थानीय स्तर पर इंजीनियर, ठेकेदारों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे।
लोक निर्माण विभाग से लोक कल्याण की अवधारणा
लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू किया गया यह पौधा रोपण अभियान विभाग की मूल भावना लोक निर्माण से लोक कल्याण का एक सजीव उदाहरण है। सड़क और भवन केवल विकास की संरचनाएं नहीं बल्कि जीवन की गति और सुरक्षा के साधन है। जब इन ढाचो के साथ हरियाली जुड़ती है तो यह विकास को समावेशी और पर्यावरण संवत बनता है।
इस वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोक निर्माण विभाग यह संदेश देना चाहता है कि विकास और पर्यावरण दोनों एक साथ चल सकते है। यह केवल एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं बल्कि एक सतत अभियान है जो आने वाले वर्षों तक जारी रहेगा। विभाग द्वारा हर वर्ष इस तरह का पौधा रोपण अभियान चलाया जाएगा, ताकि निर्माण कार्यों के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन भी बना रहे।
ई ई पीडब्ल्यू श्री महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग संभाग रतलाम जिले में 1251 पौधारोपण किए जाऐगे। जिसमें रतलाम संभाग के उपसंभाग जावरा में 470, रतलाम में 561, आलोट 140, सैलाना 80 पौधे लगाए जाऐगे।