पिछड़ा वर्ग विरोधी, शिवराज सरकार, कांग्रेस नेता दिनेश चौधरी…. धर्मेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट,

 

 

धर्मेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट………

राजनीति में पुनः सक्रिय हुए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सरदारपुर, 

(बृजेश  ग्रेवाल) 
युवक कांग्रेस ने जलाया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला..

गुरूवार को युवक कांग्रेस द्वारा ओबीसी आरक्षण के अधिकारो का हनन करने पर सरदारपुर मे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का अम्बेडकर चौराहे पर पुतला जलाया गया। युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश मे पिछले 17 वर्ष से भाजपा की सरकार है शिवराजसिंह चौहान सहित पूर्व के 2 मुख्यमंत्री भी पिछडा वर्ग से रहे है लेकिन कभी इन्है पिछडा वर्ग की याद नही आई और कमलनाथ सरकार द्वारा 08 मार्च 2019 को पिछडा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। लेकिन भाजपा सरकार एवं इनके वकील सुप्रीम कोर्ट मे त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन मे रोटेशन एवं ओबीसी आरक्षण पर ठीक से पैरवी नही कर पाए और भाजपा सरकार ने 2014 के दोषपूर्ण आरक्षण एवं रोटेशन के आधार पर चुनाव करवाने की तैयारी कर ली जिससे ओबीसी आरक्षण के अधिकारो का हनन हुआ है भाजपा सरकार असत्य भ्रम फैला रही है लेकिन जनता इनका पिछडा वर्ग विरोधी चेहरा देख चुकी और इनके झांसे मे नही आएगी। पुतला जलाते समय नगर परिषद् के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षगण धीरज पाटीदार, दशरथ नायमा, जिला महासचिव जीवन धाकड, चेतन जाट, विधानसभा उपाध्यक्ष लोकेन्द्रिंसह दरबार, अर्जुन गेहलोत, विधानसभा सचिव अरविन्द जाट, पार्षद देवकरण यादव, परवेज लोदी, पुनमसिंह डोडियार, शिवांग ग्रेवाल, मदनलाल मुनिया, बाबुलाल बारिया, श्रीराम मुनिया, राहुल डाबी, अल्पेश डांगी, तरूण अमलियार, संदीप डांगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।