भाजपा नगर के सभी मंडलों में कार्यसमिति बैठक संपन्न.


इंदौर, /भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि आज नगर के 28 मंडलों सहित प्रदेश के 1070 मंडलों में एक ही दिन में एक ही समय पर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।
मंडल बैठक में तीन सत्र हुए, जिसमें अलग-अलग प्रमुख विषयों पर वक्ताओं के द्वारा जानकारी देते हुए विचार व्यक्त किए गए।
दीप प्रज्वलन एवं अतिथि स्वागत, अतिथि परिचय, पश्चात दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई एवं शोक प्रस्ताव हुआ। प्रदेश संगठन के द्वारा तय राजनैतिक प्रस्ताव का मंडल पदाधिकारी के द्वारा वाचन किया गया।  वक्ता द्वारा “पिछले छः वर्षो में अन्त्योदय पहल” विषय केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा किये गये विकास कार्य और जनहित के लिये किये गये कार्यो की विस्तृत जानकारी रखी गई।
द्वितीय सत्र में दूसरा विषय लेने आये अतिथि का परिचय व स्वागत किया गया,  प्रदेश संगठन व सरकार के द्वारा तय जनजाति गौरव दिवस प्रस्ताव का वाचन मंडल पदाधिकारी के द्वारा करते हुए क्रांति सूर्य, ट्ंटया मामा बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी व वृत्त प्रस्तुत किया गया। पश्चात वक्ता द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष आयोजन के तहत बूथ विस्तारक योजना विषय पर सारगर्भित जानकारी देते हुए उद्बोधन दिया।
भोजन पश्चात समापन सत्र में वक्ता के रूप में आये अतिथि का परिचय एवं स्वागत किया गया,  मंडल पदाधिकारी के द्वारा टीकाकरण धन्यवाद प्रस्ताव का वाचन किया गया।  वक्ता  द्वारा कार्यकर्ता के व्यक्तित्व विकास पर विस्तृत जानकारी देते हुए अपना उद्बोधन दिया गया। इसी के साथ इसी सत्र में व्यवस्था टोली का परिचय कराया गया। अंत में राष्ट्रीय गीत-वन्देमातरम् गाया गया तथा सभी का आभार माना गया।
इसी के साथ बैठक में संगठन के द्वारा तय आगामी गतिविधियां एवं कार्यक्रम की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गईः-हर घर दस्तक अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर जानकारी जुटायेंगे कि कोरोना वैक्सीनेंशन घर के सभी सदस्यों को हो गया यदि नहीं हुआ है तो उसी समय वैक्सीन लगवाई जायेगी।
कमल पुष्प अभियान के तहत हमारे बूथ, वार्ड में हमारे ऐसे वरिष्ठजन, प्रमुख कार्यकर्ता जिसने अपना पूरा जीवन पार्टी संगठन को समर्पित होकर कार्य किया है। उनकी पूरी जानकारी नमो एप्प पर डालना हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटलबिहारीजी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में प्रत्येक मंडल मे मनाना है। 28 दिसम्बर को श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरेजी की पूण्यतिथि पर कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष आयोजन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करना। जनवरी माह में बूथ विस्तारक योजना के तहत मंडल व बूथ पर विस्तारक की सूची बनाकर उन्हें बूथ कार्यक्रमों की जवाबदारी देना। 11 फरवरी पं. दीनदयालजी उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस कार्यक्रम के रूप में मनाते हुए आजीवन सहयोग निधि जमा करना।

कृष्णुरारी मोघे, तेजहादूरसिंह चौहान, बाबूसिंह रघुवंशी, शंकर लालवानी, तुलसीराम सिलावट, गौरव रणदिवे, मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, मनोज पटेल, मधु वर्मा, सूरज कैरो, उमेश शर्मा, गोविन्द मालू, दिव्या गुप्ता, अंजू माखीजा, प्रमोद टण्डन, दीपक जैन टीनू, प्रदीप नायर, डॉ. उमाशशि शर्मा, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल बाघेला, जयंत भिसे, ज्योति तोमर, हरप्रीतसिंह बक्षी, नानुराम कुमावत, सुमित मिश्रा, अमरदीप मौर्य, नारायण पटेल, संतोष मेहता, जवाहर मंगवानी, दिनेश सोनगरा, विरेन्द्र व्यास, संतोष गौर, बलराम वर्मा, कमल आहूजा, अश्विन शुक्ला, कैलाश यादव, राजेश उदावत, गायत्री गोगडे, सविता पटेल, विनीता धर्म, मुन्नालाल यादव, ब्रजेश शुक्ला, दिनेश शुक्ला, मनदीपसिंह बाजवा, महेश कुकरेजा, रमेश भारद्वाज, प्रकाश पारवानी, शेखर किबे, सुजानसिंह शेखावत, आलोक दुबे, राजेश वानखेडे, अतुल बनवडीकर, प्रकाश राठौर, सतीश कौशल ने मंडल कार्यसमिति में प्रमुख विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये।
मंडल कार्यसमिति बैठक में मंडल अध्यक्ष/महामंत्री, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य, वार्ड संयोजक, मंडल के मोर्चा अध्यक्ष/महामंत्री, मंडल में निवासरत मोर्चा के नगर/प्रदेश पदाधिकारी, मंडल में निवासरत नगर के प्रकोष्ठ के संयोजक, सह संयोजक, मंडल में निवासरत नगर/प्रदेश पदाधिकारी, मंडल में निवासरत नगर कार्यसमिति सदस्य, वार्ड पालक, मंडल में निवासरत निर्वाचित वर्तमान जनप्रतिनिधि/वर्तमान पार्षद, मंडल वर्ग प्रमुख, व्यवस्था प्रमुख एवं टोली अपेक्षित थे।