इंदौर, . देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आज प्रदेश की प्रथम सहकारी गृह निर्माण संस्था सहकारी उपनगर मंडल राजेंद्र नगर द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन भी किया गया। अनेक जरुरतमंद नागरिकों को एजी नेत्र चिकित्सालय के प्रमुख प्रणव शुक्ला की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण के कूपन एवं कोरोना से बचाव के लिए मास्क का वितरण किया गया।
राजेन्द्र नगर सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के संचालक रहे ए.एन. लिटोरिया, सतीश युवतीकर, हेमंत तिवारी, नकुल गजांकुश, अनीष बोहरा तथा पूर्वांचल महासंघ के सुधाकर दुबे, अनिल चौबे, मनोज तिवारी, के.के. तिवारी तथा अ.भा. कायस्थ महासभा के रत्नेश श्रीवास्तव, सुरेश सक्सेना, श्रीमती उषा श्रीवास्तव एवं पूर्वांचल के अन्य समाजबंधु बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस अवसर पर सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल, महिला कांग्रेस की श्रीमती गायत्री तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष लोकेश भार्गव, परशुराम महासभा के धीरज तिवारी, सोनू शर्मा, चेतन त्रिपाठी, टी.टी. तिवारी, नगर सुरक्षा समिति के पूर्व संयोजक राजेन्द्र रामावत, मजदूर संघ के तेजाभाई, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद जोशी, भाजपा के वरिष्ठ उमेश सोनी, योगेश टोरिया, श्रीमती छाया चौधरी सहित क्षेत्र के नागरिकों ने उनकी प्रतिमा एवं रोटरी पर माल्यार्पण कर जन्मदिन मनाया।