भाजपा जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के संदर्भ में संभागीय बैठक संपन्न

भाजपा जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के संदर्भ में संभागीय बैठक संपन्न

इंदौर /भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री एवं इंदौर संभाग के प्रभारी भगवानदास सबनानी, संभाग के प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे ने संभाग के सभी संगठनात्मक 9 जिलों के अध्यक्ष, जिले के प्रभारी, प्रशिक्षण प्रभारी एवं व्यवस्था प्रभारियों की आवश्यक बैठक ली।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष, सांसद गजेन्द्र पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, संगीता सोनी, संगठन से तय नगर व जिला प्रभारी तेजबहादूरसिंह एवं रघुनाथसिंह भाटी, इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, धार अध्यक्ष राजू यादव, झाबुआ अध्यक्ष लक्ष्मण नायक, अलिराजपुर अध्यक्ष वकीलसिंह ठकराल, खरगौन अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौर, बडवानी अध्यक्ष ओम सोनी, खंडवा अध्यक्ष सेवादास पटेल, बुरहानपुर अध्यक्ष मनोज लधवे, जिला संगठन प्रभारी सुदर्शन गुप्ता, इकबालसिंह गांधी, सुरेश आर्य, राघवेन्द्र गौतम, देवीलाल धाकड़, हरिनारायण यादव एवं श्याम बंसल, प्रशिक्षण प्रभारी इंदौर नगर कमल बाघेला, इंदौर ग्रामीण रामविलास पटेल, धार नवीन बनिया, झाबुआ श्याम ताहेड, अलिराजपुर अजय जायसवाल, खरगौन जितेन्द्र पाटीदार, बडवानी कमल नयन इंगले, खंडवा हरीश कोटवाले एवं बुरहानपुर मुकेश शाह, प्रशिक्षण वर्ग व्यवस्था-इंदौर नगर निरंजनसिंह चौहान, इंदौर ग्रामीण सुनील तिवारी, धार सन्नी रीन, झाबुआ कृष्णपालसिंह राठौर, अलिराजपुर नरीग मोरी, खरगौन रितेश पाटीदार, बडवानी अजय यादव, खंडवा राजेश तिवारी बुराहनपुर लक्ष्मण महाजन उपस्थित थे।
संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी एवं प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे ने वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तर पर एक ही छत के नीचे होने वाले इस वर्ग प्रशिक्षण का आयोजन 1 दिसम्बर से 6 दिसम्बर तक होना है। प्रशिक्षण आवासीय रहेगा और इसकी अवधि 2 रात्रि एवं 3 दिन रहेगी, सभी अपेक्षित पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस दौरान प्रशिक्षण स्थल पर ही रहेगे।
प्रशिक्षण वर्ग में संगठन के द्वारा तय किये गये 16 विषयों पर वक्ताओं के द्वारा अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा। जिला स्तर पर आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला कार्यसमिति, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष, निगम मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालकगण सहित अन्य अपेक्षित पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
प्रशिक्षण वर्ग के लिये इंदौर नगर में नगर उपाध्यक्ष कमल बाघेला को प्रशिक्षण प्रभारी तथा निरंजनसिंह चौहान को व्यवस्था प्रभारी बनाया गया है।
श्रीमती ज्योति तोमर की मिनिस्ट्री ऑफ माईन्स बोर्ड में हुई नियुक्ति पर महिला मोर्चा पहुंचा श्रीमती सुमित्रा महाजन ताईजी के घर धन्यवाद व आभार करने
आज महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्र महाजन, ताईजी के घर पहुंची और ताईजी का धन्यवाद  व आभार करते हुए उनका स्वागत व सम्मान किया।
ताईजी ने अपने प्रयासों से महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष, निवृत्तमान पार्षद श्रीमती ज्योति तोमर को मिनिस्ट्री ऑफ माईन्स बोर्ड में संचालक बनवाया। इस अवसर पर ताईजी ने भी श्रीमती ज्योति तोमर का शाल श्रीफल देकर, फूलमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए बधाई दी।
इस अवसर पर ताईजी ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता पार्टी व संगठन का कार्य पूरी लगन और सक्रियता के साथ लगातार करता रहता है तो पार्टी भी उस कार्यकर्ता का ध्यान रखते हुए विभिन्न स्थानों पर इस तरह की जवाबदारी देती है, पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता को पार्टी कभी भी भूलती नहीं है। इस मौके पर ताईजी व उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अंजू माखीजा के जन्मदिवस पर मिठाई खिलाकर स्वागत कर बधाई दी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, अंजू माखीजा, ज्योति तोमर, शैलजा मिश्रा, विनीता धर्म, शालिनी शर्मा, तुलसी प्रजापत, वीणा वर्मा, शांता भामावत, कंचन गिदवानी, मालती डागोर, स्मिता हार्डिकर सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।
श्री रघु यादव को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का नगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत व सम्मान
आज पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह ने मोर्चा का नगर अध्यक्ष रघु यादव को नियुक्त किया। नियुक्ति पत्र मिलने के पश्चात रघु यादव ढोल ढमाके के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पर प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व नगर उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजीत रघुवंशी, मीडिया प्रभारी देवकीनंदन तिवारी, जीतू यादव, पप्पी शर्मा, पं. अनिल शर्मा, रितेश तिवारी, विवेक शर्मा, सोगात मिश्रा, अंकित यादव, विरेन्द्र पंवार, सत्येन्द्र उपाध्याय, अजय अग्निहोत्री सहित उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं ने रघु यादव स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी।