जन जागरण पदयात्रा 23 नवंबर को, यात्रा का नेतृत्व करेंगे, (विधायक प्रताप ग्रेवाल) जिला ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट,

जिला ब्यूरो चीफ जिला धार, 

धर्मेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट-:

कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा,

23 नवंबर को… 

धुलेट से सरदारपुर तक…. 

विधायक ग्रेवाल के नैतृत्व मे केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियो के विरोध मे……. 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार की जनविरोधी नीतियो के कारण बढती महंगाई,

बढती बेरोजगारी पर कोई नियंत्रण

ना होना, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, साथ ही सरदारपुर क्षेत्र मे गरीब किसानो को नगद खाद वितरण, बढे हुए बिजली बिल की जॉच की मांगो को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर, दसई, अमझेरा द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के नैतृत्व मे 23 नवंबर, मंगलवार को जनजागरण पदयात्रा सुबह 10.30 बजे बजे कालिका माता मंदिर धुलेट से प्रारंभ होकर अमोदिया, राजगढ होते हुए सरदारपुर तक लगभग 11 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसमे प्रदेश, जिले, तहसील के कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी, क्षेत्र की जनता, युवा, किसान एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता आदि शामिल होगे।

यह जानकारी सरदारपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा द्वारा दी गई।