हमारा समाज-हमारी जिम्मेदारी” अभियान उत्सव

इंदौर।  श्री वैष्णव वाणिज्य महाविद्यालय में *अमृत महोत्सव अंतर्गत ‘जनभागीदारी से जन आंदोलन’ कार्यक्रम  के* *परिपेक्ष्य में “हमारा समाज-हमारी जिम्मेदारी” अभियान उत्सव के अवसर* पर विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे है जिसमें  सर्वप्रथम ” *रांगोली बनाओ”* कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षक के रूप *राष्ट्रयी स्तर कलाकार कु. अमृता शर्मा उपस्थित रही।जिन्होने रंगोली के रंगोंसे कई प्रकार की रंगोली, रंगों का संयोजन ,पानी कीरंगोली ,रियलिस्टिक रांगोली बनाना सिखलायी।   इसी श्रृंखला में 8 नबम्बर 2021 को एक ऑनलाइन एकल लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें *विद्यार्थियों ने अलग-अलग संस्कृति की छठा बिखेर दी।
प्रचार्य डॉ पारितोष अवस्थी ने कहा कि *–“लोकनृत्य हमारी भारतीय संस्कृति के परिचायक है।”*
इस अवसर पर प्रवन्धन वर्ग ने भी सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम महाविद्यालय की सांस्कृतिक एवं विद्यार्थी गतिविधि एवं राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के संयुक्त  तत्वाधान  में किया गया।  कार्यक्रम के सूत्रधार,डॉ मनीष दुबे,डॉ अलका कछावा डॉ साक्षी मोटवानी रहे। इस अवसर  पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम की  संयोजक डॉ वंदना मिश्र थी।