विधायक ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र…… मध्य प्रदेश दर्शन न्यूज़ पोर्टल जिला ब्यूरो कार्यालय धार की रिपोर्ट,

मध्य प्रदेश दर्शन न्यूज़ पोर्टल जिला ब्यूरो कार्यालय धार

की रिपोर्ट-:

खाद के लिए नगद खरीदी केन्द्र प्रारंभ करे सरकार –

विधायक ग्रेवाल
नगद खरीदी केन्द्र प्रारंभ करने के लिए विधायक ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

चित्र मुख्यमंत्री को भेजे पत्र का…… 



सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखकर तहसील सरदारपुर, जिला धार सहित प्रदेश मे किसानो को आसानी से खाद उपलब्ध करवाने हेतु नगद खरीदी केन्द्र प्रारंभ करने की मांग की है। पत्र मे बताया गया है कि वर्तमान मे रबी की फसल बुवाई का समय चल रहा है कई किसानो द्वारा रबी की फसल की बुवाई कर दी है लेकिन किसानो को समय पर युरिया एवं इफको खाद नही मिल रहा है। वर्तमान मे जो किसान सहकारी संस्थाओ सदस्य है उन किसानो को ही परमिट के आधार पर खाद प्रदान किया जा रहा है जो किसान सहकारी संस्था के सदस्य नही है उन्है खाद नही मिल पा रहा हैं जिसकी वजह से गरीब किसानो को बाजार मे अधिक मूल्य पर खाद की खरीदी करना पड रही है। जबकि पूर्व मे किसानो को नगद खरीदी केन्द्र से नगर भुगतान पर भी खाद आसानी से उपलब्ध हो रहा था। इसलिए किसानो की परेशानियो को दृष्टिगत रखते हुए किसानो के हित मे तहसील सरदारपुर, जिला धार सहित प्रदेश मे पूर्वानुसार नगद खरीदी केन्द्र पर किसानो को खाद वितरित करने हेतु आदेश जारी किया जाए, ताकि किसानो को आसानी से खाद मिल सके। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।