दीपोत्सव का यह पावन पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख,समृद्धि ,वैभव,ऐश्वर्य ,ख़ुशहाली लाये- कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने प्रदेश के नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपोत्सव का यह पावन पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख,समृद्धि ,वैभव,ऐश्वर्य ,ख़ुशहाली लाये और हमारा प्रदेश उन्नति, प्रगति , शिखर , विकास के पथ पर अग्रसर होकर देश में शीर्ष प्रदेश के रूप में स्थापित हो।

श्री नाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति ,परंपरा में दीपोत्सव के पर्व का सर्वाधिक व गौरवशाली महत्व है।
रोशनी का यह पर्व हमें भाईचारे , ख़ुशहाली , परस्पर प्रेम , सद्भाव की प्रेरणा देने के साथ ही अधर्म व असत्य पर जीत का संदेश भी देता है।

श्री नाथ ने प्रदेशवासियो से आव्हान किया है कि एक दीप अपनी समृद्धि के साथ-साथ प्रदेश की उन्नति व प्रगति के लिए एवं कोरोना काल में जिन अपनो को , परिचितों को हमने खोया है , उनकी स्मृति में भी लगाये।

गरीब , कमजोर , जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर उसके परिवार में भी इस पर्व पर ख़ुशियाँ लाने का प्रयास ज़रूर करे।