कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत, _ विनय बाकलीवाल ने पहला सदस्य बनाया_

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत

इंदौर ~ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए कांग्रेस पार्टी के सदस्यता बनाने के अभियान के तहत एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर आज इंदौर शहर कांग्रेस द्वारा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत की।।।
इंदौर के प्रसिद्ध व्यापारिक स्थल पिपली बाजार से सर्वप्रथम व्यापारी श्री धर्मेन्द्र जैन पिता मनोहर लाल जैन जी को इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने अपने हस्ताक्षर से सबसे पहला कांग्रेस का सदस्य बनाया।।।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के लिए लोगों में काफी उत्साह है,आज जो देश का माहौल है,महँगाई चरम सीमा पर है,सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापार चौपट होता जा रहा है,किसान खाद बीज एवं नए कृषि कानून से परेशान है,युवा बेरोजगार है,मजदूरों को उनका हक नही मिल रहा है।ऐसे में आज देश,प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो गई है,ऐसे में आज जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निग़ाहों से देख रही है।त्यौहारों का समय है,महँगाई के कारण त्यौहार मानना मुश्किल होता जा रहा है,लेकिन भाजपा सरकार को जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नही है।
बाकलीवाल ने कहा कि आज सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है,इसको हम ब्लाक, वार्ड एवं बूथ स्तर तक ले जाकर कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनायेगे।।।
सदस्यता अभियान में युवा,महिला और बुजुर्ग लोग भी कांग्रेस की रीति नीति को अपनाकर सदस्य बने।।।
इस अवसर पर क्षेत्रीय ब्लाक कमेटी के अध्यक्ष संजय बाकलीवाल ने भी कांग्रेस के सदस्य बनाये।।।
इस अवसर पर वरिष्ठ हलीमा बी,देवेन्द्र यादव,शैलेश गर्ग,इम्तियाज बेलिम,सत्यनारायण सलवाड़िया,रीता डांगरे,घनश्याम जोशी,धर्मेन्द्र गेंदर,खुर्शीद मंसूरी,शेख सलीम,सन्नी राजपाल, गिरीश चितले,अशोक नालियां,सुनील सोलंकी,एवं जौहर मानपुरवाला उपस्थित थे।।।
*