आत्मरक्षा कार्यशाला एवं पॉस्को एक्ट के कानून के बारे में बताकर महिलाओं को किया गया जागरूक

इंदौर । आपकी मुस्कान जन जागृति समिति द्वारा सेफ सिटी सम्मान अभियान के अंतर्गत परियोजना क्रमांक 6 सकीम नो.78 आँगनवाड़ी कार्यकर्ता हँसा पारगी की मदद से महिलाओं को दी गयी आत्मरक्षा कार्यशाला एवं पॉस्को एक्ट के कानून के बारे में बताकर महिलाओं को किया गया जागरूक।
वर्कशॉप में महिलाओं को सिखाये गई आत्मरक्षा तकनिकियाँ और बचाव के आसान तरीके सभी महिलाओं ने सक्रियता से सीखी आत्मरक्षा तकनिकियाँ, अंत मे आँगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हँसा पारगी ने महिलाओं को बस्ती में सक्रीय रहने के लिया प्रेरित और संस्था सचिव शालिनी रमानी ने महिलाओं को बताई बस्ती पहरेदार योजना,कार्यशाला संचालिका रश्मी पराशर ने सभी महिलाओं को कार्यशाला में सक्रियता से भाग लेने के लिए धन्यवाद करतें हुए संस्था में चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को संस्था से जुड़कर सामाजिक कार्य करने के लिए किया प्रेरित।