अनाथ बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप में बनाए सजावटी आइटम ओर कलरफुल दीये

अनाथ बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप में बनाए सजावटी आइटम ओर कलरफुल दीये

इंदौर . अनाथ बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप में डेकोरेटिव आईटम के साथ ही दिए , पेपर बॉक्स , पेटिंग , बनाया सिखाया। इंदौर के वर्ल्ड ऑफ़ वुमन ग्रुप ने सेवाधाम आश्रम में ग्रुप की मेम्बर्स द्वारा दो दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वॉव ग्रुप की फाउंडर सुरुचि मल्होत्रा ने बताय की इस ग्रुप की शुरुवात इंदौर से की गई आज हमारे साथ पुरे वर्ल्ड से ३००० से भी ज्यादा महिलाए जुड़ चुकी है। ग्रुप सदैव सोशल वर्क के लिए ग्रुप के मेंबर्स को प्रोत्साहित करता आया है। इसी को ध्यान में रख कर सोशल ड्राइव करने के उदेश्य से ग्रुप मेम्बर्स द्वारा इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा हे ऐसे टाइम पर घरो को सजाने से लेकर दिपावली के दियो की मांग भी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रख कर ग्रुप मेम्बर्स आर्ट टीचर नीना कुमरावत व सुगंधा जैन ने वर्कशॉप में आश्रम के बच्चो क साथ फन एक्टिविटी के साथ ही उन्हें डेकोरेटिव चीजे ओर दिए बनाना सिखाया। बच्चों द्वारा बनाए गए सभी चीजों को हम हमारे आने वाले आयोजन करवाचौथ एंड दिपावली पार्टी वॉव विंग डिंग्स जो की १७ अक्टूबर को होगा। बच्चों द्वारा बनाई गई इन वस्तुओं को एक्ज़िबिट करेंगे। खास बात यह है . की बच्चों द्वार बनाई गई सभी प्रोडक्ट्स को आप अपने मनचाहे दाम पर खरीद सकते हे। इसके लिए कोई भी राशि तय नहीं की गई है।आप किसी भी वस्तु को एक रूपए से लेकर १ करोड़ रूपए तक जो आप डोनेट करना चाहे उस राशि में खरीद सकते है।