नमो उपवन’’ कार्यक्रम में आज 14 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा 71-71 पौधे लगाये गये..

मा. प्रधानमंत्रीजी का 71वां जन्मदिवस मनाते हुए ’’सेवा और समर्पण अभियान’’के तहत ‘‘नमो उपवन’’ कार्यक्रम में आज 14 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा 71-71 पौधे लगाये गये…..*

इंदौर, । भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नमो उपवन कार्यक्रम के प्रभारी अश्विनी शुक्ल एवं गंगाराम यादव ने बताया कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी का जन्मदिवस 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न सेवा कार्य करते हुए जरूरत मंदों के बीच मनाया जा रहा है।
नमो उपवन कार्यक्रम के अंतर्गत आज नगर के 14 मंडलों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा 71-71 पौंधे लगाकर आगे उनके संभालने की भी जवाबदारी प्रमुख कार्यकर्ताओं को सौंपी गई।
आज सम्राट अशोक मंडल में भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, उपाध्यक्ष जयदीप जैन, निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ला, सुरेंद्र वाजपेई, मंडल अध्यक्ष गगन यादव ने संगम नगर महिला उद्यान में मां अहिल्या की प्रतिमा पर पूजन किया और श्री मोदी जी के जन्मदिन पर हवन किया एवं उद्यान में 71 स्थान पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर वार्ड के गोविंद पवार, मनोज तिवारी, पराग कौशल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष एवं वार्ड वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
सुभाष मंडल में पंचकुइयां श्री राम मंदिर श्रीराम वाटिका में कृष्णमुरारी मोघे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, नगर उपाध्यक्ष जयदीप जैन, श्री निरंजन जी चौहान दिनेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, पार्षद राजेश चौहान, महामंत्री सावन वर्मा, गणपत कसेरा, अमर गोयंका, गजेंद्र राठौर ने 71 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया।
सरदार वल्लभभाई पटेल में साईनाथ खेल उद्यान में विधायक महेन्द्र हार्डिया, राजेश उदावत, दिपेश पालविया, कपिल पाण्डे सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने, अटलबिहारी वाजपेयी मंडल में विसर्जन आश्रम नवलखा में विधायक आकाश विजयवर्गीय, उमेश शर्मा, हरीश डागूर, गंगाराम यादव, रितेश विरांग सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने, चन्द्रशेखर आजाद मंडल में महाराणा प्रताप उद्यान कालानी नगर संदीप दुबे, महेश चौधरी, पंकज मुंदडा सहित अन्य पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। हेमू कालानी मंडल में साधु वासवानी नगर उद्यान में बाबूसिंह रघुवंशी, एकलव्यसिंह गौड़, सचिन जेसवानी, जवाहर मंगवानी, महेश कुकरेजा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नमो उपवन के तहत 71 पौंधे लगाये। देवी अहिल्या मंडल में सदर बाजार पुलिस लाईन बगीचा में जगमोहन वर्मा, गजानंद गावडे, दीपिका नाचन, सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने, महाराणा प्रताप मंडल में विश्राम बाग रंजीत हनुमान के आगे में सोनू राठौर रूपेश राठौर, संतोष यादव, अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने, डॉ. अम्बेडकर मंडल में पी.यू.फार ए.बी.रोड में बालमुकुन्द सोनी, सतपाल खालसा सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल स्व. अटलबिहारी वाजपेयी लवकुश आवास विहार में गणेश गोयल, जितेन्द्र परिहार, शंशाक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने, संतश्री मौनी बाबा मंडल में अंवतिका नगर गार्डन महेन्द्र चौधरी, राजकुमार मालवीय राहुल कोठारी, सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने, संतश्री बालीनाथ मंडल में क्लर्क कालोनी एक्टेंशन परदेशीपूरा में चन्दूराव शिन्दे, राहुल चौकसे, रितेश अग्रवाल, सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के जूनी इंदौर थाने के पास ईश्वर बाहेती, आशीष शर्मा, विकास मिश्रा, दिनेश राजोरा, लक्ष्मणसिंह गौड मंडल के श्री राम मंदिर प्रजापत नगर में शानू शर्मा, सचिन चावरे, नवीन थोरात  सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने द्वारा पौधे रोपण किया।