समर्पण अभियान के तहत ‘‘नमो उपवन’’ कार्यक्रम में 6 मंडलों में 71-71 पौधे लगाये

मा. प्रधानमंत्रीजी के 71वें जन्मदिवस मनाते हुए सेवा और समर्पण अभियान के तहत ‘‘नमो उपवन’’ कार्यक्रम में 6 मंडलों में 71-71 पौधे लगाये


इंदौर /भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नमो उपवन कार्यक्रम के प्रभारी अश्विनी शुक्ल एवं गंगाराम यादव ने बताया कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी का जन्मदिवस 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न सेवा कार्य करते हुए जरूरत मंदों के बीच मनाया जा रहा है।
नमो उपवन कार्यक्रम के अंतर्गत आज नगर के 6 मंडलों में 71-71 पौंधे लगाकर आगे उनके संभालने की भी जवाबदारी प्रमुख कार्यकर्ताओं को दी गई।
आज वीर सावरकर मंडल के संजय उपवन, एम.आई.जी कॉलोनी में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक महेन्द्र हार्डिया, गंगाराम यादव, मंडल अध्यक्ष अमित रघुवंशी, कविता खोवाल, प्रेम जारवाल, रूपेश देवलिया, राकेश कैरो, अजीत कुशवाह, नंदकिशोर पहाड़िया सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नमो उपवन के तहत 71 पौधे लगाकर जब तक वे वृक्ष ना बन जाये, तब तक उन्हें संभालने की भी जवाबदारी प्रमुख कार्यकर्ताओं के द्वारा ली गई।
इसी के साथ छत्रसाल मंडल के महावीर नगर उद्यान में सांसद शंकर लालवानी, मंडल अध्यक्ष रामबाबू यादव, दिलीप शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने। शिवाजी मंडल के मुसाखेडी चौराह पर नमो उद्यान में विधायक महेन्द्र हार्डिया, मंडल अध्यक्ष उमेश मंगरोला, नगर मंत्री सविता अखण्ड सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने। लवकुश मंडल के गोपाला कम्पाउण्ड, कुशवाह नगर में आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक योगेश मेहता, अश्विनी शुक्ल, अनिल तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल में स्कीम नं 113 के उद्यान में मुन्नालाल यादव, श्रीकांत दुबे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तथा डॉ.ऐपीजे अब्दुल कलाम मंडल के हेमंत नगर बगीचा में नानुराम कुमावत, मंडल अध्यक्ष इम्तेयाज मेमन सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने 71-71 पौधे रोपण करते हुए नमो उपवन में रोपे गये सभी पौधे वृक्ष ना बन जाये तब तक उन्हें संभालने की भी जवाबदारी दी गई।
कल 30 सितम्बर को हेमू कालानी मंडल में साधु वासवानी नगर उद्यान, देवी अहिल्या मंडल में सदर बाजार पुलिस लाईन बगीचा, महाराणा प्रताप मंडल में विश्राम बाग रंजीत हनुमान के आगे, सरदार वल्लभभाई पटेल में साईनाथ खेल उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद मंडल में महाराणा प्रताप उद्यान कालानी नगर, सुभाष मंडल में पंचकुईया श्रीराम मंदिर, सम्राट अशोक मंडल में संगम नगर बी सेक्टर महिला उद्यान, डॉ. अम्बेडकर मंडल में पी.यू.फार ए.बी.रोड, रामायण मंडल नंदा नगर तीन मंजिला बीमा अस्पताल, संतश्री मौनी बाबा मंडल में अंवतिका नगर गार्डन, संतश्री बालीनाथ मंडल में क्लर्क कालोनी एक्टेंशन परदेशीपूरा, अटलबिहारी वाजपेयी मंडल में विसर्जन आश्रम नवलखा में नमो उपवन कार्यक्रम के तहत पौधे रोपण किये जायेंगे।