सेवा और समर्पण अभियान के तहत ‘‘नमो उपवन’’ कार्यक्रम में प्रत्येक मंडल में 71 पौधे लगाये जायेंगे

सेवा और समर्पण अभियान के तहत ‘‘नमो उपवन’’ कार्यक्रम में प्रत्येक मंडल में 71 पौधे लगाये जायेंगे


इंदौर . /भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नमो उपवन कार्यक्रम के प्रभारी अश्विनी शुक्ल एवं गंगाराम यादव ने बताया कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी का जन्मदिवस 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न सेवा कार्य करते हुए जरूरत मंदों के बीच मनाया जा रहा है।
संगठन के द्वारा लगातार कार्यक्रम निर्धारित किये गये है, जो कि 7 अक्टूबर तक चलेंगे, इसी कड़ी में 29, 30 सितम्बर व 1 अक्टूबर को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी मंडलों में ‘‘नमो उपवन’’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंडल में 71 पौंधे रोपित किये जायेंगे। पौधे रोपने के बाद इस उपवन को संभालने की व्यवस्था भी कार्यकर्ताओं के द्वारा ही की जायेगी।
29 सितम्बर को छत्रसाल मंडल में महावीर नगर उद्यान में सांसद शंकर लालवानी, वीर सावरकर मंडल में संजय उपवन एम.आई.जी में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, शिवाजी मंडल मुसाखेडी चौराह नमो उद्यान में सूरज कैरो, लवकुश मंडल में गोपाला कम्पाउण्ड कुशवाह नगर में योगेश मेहता, पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल में स्व. अटलबिहारी वाजपेयी लवकुश आवास विहार में गणेश गोयल, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल में स्कीम नं 113 उद्यान मुन्नालाल यादव, डा.ऐपीजे अब्दुल कलाम मंडल में हेमंत नगर बगीचा में नानुराम कुमावत द्वारा पौधे रोपण किया जायेगा।
30 सितम्बर को हेमू कालानी मंडल में साधु वासवानी नगर उद्यान में बाबूसिंह रघुवंशी, देवी अहिल्या मंडल में सदर बाजार पुलिस लाईन बगीचा में जगमोहन वर्मा, महाराणा प्रताप मंडल में विश्राम बाग रंजीत हनुमान के आगे में सोनू राठौर, सरदार वल्लभभाई पटेल में साईनाथ खेल उद्यान में राजेश उदावत, चन्द्रशेखर आजाद मंडल में महाराणा प्रताप उद्यान कालानी नगर संदीप दुबे, सुभाष मंडल में पंचकुईया श्रीराम मंदिर में जयदीप जैन, सम्राट अशोक मंडल में संगम नगर बी सेक्टर महिला उद्यान में निरंजनसिंह चौहान, डॉ. अम्बेडकर मंडल में पी.यू.फार ए.बी.रोड में बालमुकुन्द सोनी, रामायण मंडल नंदा नगर तीन मंजिला बीमा अस्पताल में सुरेश कुरवाडे, संतश्री मौनी बाबा मंडल में अंवतिका नगर गार्डन महेन्द्र चौधरी, संतश्री बालीनाथ मंडल में क्लर्क कालोनी एक्टेंशन परदेशीपूरा में चन्दूराव शिन्दे, अटलबिहारी वाजपेयी मंडल में विसर्जन आश्रम नवलखा में हरीश डागूर द्वारा पौधे रोपण किया जायेगा।
1 अक्टूबर को लक्ष्मणसिंह गौड मंडल में श्री राम मंदिर प्रजापत नगर कृष्णमुरारी मोघे, शहीद भगतसिंह मंडल में पंचकुईया मुक्ति मार्ग उद्यान मैदान गोपीकृष्ण नेमा, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में जूनी इंदौर थाने के पास ईश्वर बाहेती, लक्ष्मीबाई मंडल में कमला नेहरू उद्यान कमला नेहरू कालोनी में गोलू शुक्ला, सरदार पटेल मंडल प्रगति स्कूल के सामने स्मृति नगर बगीचा जितेन्द्र रघवुंशी, विधानसभा राऊ के 3 मंडलों का संयुक्त पौधारोपण उमरीखेडा पहाड़ी राऊ पर एवं निपानिया मंडल में कनाडिया गोशाला में यशवंत शर्मा द्वारा पौधारोपण किया जायेगा।