हिन्दू धर्म की आस्था के प्रमुख गणेशजी की प्रतिमा का गंदे पानी मे विसर्जन निंदनीय कृत्य

हिन्दू धर्म की आस्था के प्रमुख गणेशजी की प्रतिमा का गंदे पानी मे विसर्जन निंदनीय कृत्य

इंदौर~ 10 दिन तक जिस गणेशजी की पुजा अर्चना की जाती है,जो गणेशजी हमारे विध्न हर्ता है ,उस गणेश जी को गंदे पानी मे लेजाकर विसर्जित करना हमारी आस्था पर करारा आघात है,जिसे किसी तरह से माफ नही किया जा सकता शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने ऐसे कृत्य करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को शीघ्र बरखास्त कर कार्यवाही की जाने की मांग की है।।
जिस जवाहर टेकरी पर गंदे पानी मे गणेशजी की प्रतिमा को विसर्जित किया गया था,उस स्थान पर आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं विधायक संजय शुक्ला उस स्थान पर पहुँचे।
पहुँचकर विनय बाकलीवाल एवं संजय शुक्ला ने कहा कि ऐसा कृत्य देखकर मन व्यतिथ हो गया,मन मे यह सोच आया कि क्या नगर निगम ऐसा भी शर्मनाक कृत्य कर सकता है।
नेताओ ने नगर निगम के खिलाफ अपना रोष जाहिर करते हुवे,संबंधित अधिकारियों के खिलाफ ऐसी कार्यवाही करने की माँग की के आगे से कोई ऐसा कृत्य करने का सोचे भी नही।।
जब नेताओ ने उक्त प्रतिमाओं को कही अन्य जगह ले जाकर विधि विधान से विसर्जित करना चाहते थे,लेकिन यह संभव नही हो सकने के कारण वही पर पंडित को बुलाकर शुद्ध करवाया।।।
इस अवसर पर विनय बाकलीवाल एवं संजय शुक्ला के साथ सर्वेश तिवारी,मुबारिक अंसारी,टँटू शर्मा,संजय बाकलीवाल,घनश्याम जोशी सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद थे।