सेवा और समर्पण’’ अभियान के तहत दिव्यांगों का सम्मान करते हुए ट्रायसिकल, व्हीलचेयर एवं कृतिम अंग बांटे

सेवा और समर्पण’’ अभियान के तहत दिव्यांगों का सम्मान करते हुए ट्रायसिकल, व्हीलचेयर एवं कृतिम अंग बांटे…


इंदौर, /भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं कार्यक्रम प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी का जन्मदिवस 17 सितम्बर को था, संगठन के द्वारा तय कार्यक्रम अनुसार मा. प्रधानमंत्रीजी का जन्मदिवस 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक “सेवा और समर्पण” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा निरंतर सेवा कार्य किये जा रहे है।
आपने बताया कि आज कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महामंत्री गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल बाघेला, गोलू शुक्ला, दीपक जैन टीनू, सावन सोनकर, शैलजा मिश्रा, वीणा शर्मा, देवकीनंदन तिवारी, मनेज मिश्रा, सविता अखण्ड, अनिल शर्मा, सविता पटेल, भारत पारख, संजय कटारिया सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी दिव्यांगजनों का सम्मान करते हुए उन्हें ट्रायसिकल, व्हीलचेयर एवं कृतिम अंग बांटे।
इस अवसर पर गौरव रणदिवे ने कहा कि मोदीजी के जन्मदिवस से शुरू होने वाले “सेवा और समर्पण” अभियान चलाते हुए कार्यकर्ताओं के द्वारा जनजागरण करते हुए वैक्सीनेंशन करवाने का कार्य किया जा रहा है। ब्लड डोनेशन, वृहद वृक्षारोपण एवं जरूरत मंदों को राशन बांटने का काम भी किया जा रहा है। जिस तरह मा. प्रधानमंत्रीजी के द्वारा सबका साथ-सबका विकास एवं सबका विश्वास के नारे के साथ कार्य करते हुए देश एवं आमजन का विकास कैसे हो, इस दिशा में निरंतर प्रगतिजनक कार्य हो रहे है। जिससे सभी वर्गो को लाभ भी मिल रहा है।