भाजपा किसान मोर्चा ने किया किसान और जवानों का सम्मान

भाजपा किसान मोर्चा ने किया किसान और जवानों का सम्मान
इंदौर /भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर व कार्यक्रम प्रभारी महेन्द्रसिंह ठाकुर ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला इंदौर ग्रामीण द्वारा किसान जवान सम्मान समारोह स्थान मधुरमिलन गार्डन पिपल्याराव इंदौर में भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर केबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री मधु वर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रवि रावलिया, सुभाष चौधरी, उमानारायण पटेल, कंचनसिंह चौहान और गुमानसिंह पंवार ने किया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है वे गर्मी, शर्दी और बरसात में तपते है और हमारे वीर जवान सीमा पर माईनेस 40 डिग्री सेन्टीग्रेट तापमान और रेगिस्तान में 50 डिग्री सेन्टीग्रेट तापमान पर अपनी डयूटी निभाते हुए हमारी रक्षा करते है। मोदीजी के जन्मदिवस के अवसर पर हम पूरे प्रदेश में किसानों और जवानों का सम्मान किया जा रहा है। क्योंकि ये लोग अपना सर्वस्व त्यागकर अपना कर्म करते है, किसान हमें अन्न प्रदान करते है और जवान हमारे सीमा की रक्षा करते है।
प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने कहा कि किसान और जवान हमारे देश के मजबूत आधार है और हमें इन्हें सादर प्रणाम करते है, भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसा संगठन है जो समय पर हमारे देश के जवानों और किसानों का सम्मान करता है। रक्षाबंधन पर हमारी महिला मोर्चे की कार्यकर्ताएं सैनिकों को राखी बांधती है, हमारे प्रधानमंत्रीजी दीपावली पर सैनिकों से मिलने जाते है, लेकिन अन्य दलों में कभी ऐसा देखने को नहीं मिलता है। हमारे प्रदेश के किसान बहुत ही उन्नतशील है, जिनकी कर्मठता की वजह से ही मध्यप्रदेश को पांच बार कृषि कर्मण्य अवार्ड मिला है और हमारा प्रदेश गेहूंं का उत्पादन करने वाला प्रदेश बना है। हम मुख्यमंत्रीजी को इस सम्मान के लिये धन्यवाद देना चाहते है क्योंकि उन्होंने जो किसान हितेषी योजनाएं बनाई है उन्हीं की वजह से पूरे देश में किसान हितेषी योजनाएं अपनाकर पूरे देश में योजनाएं लागू की जा रही है और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी ने अपने लम्बे राजनैतिक जीवन में जो ऐतिहासिक काम किये है उनके लिये हम उन्हें बधाई देते है और आभार मानते हुए उनके स्वास्थ्य और दुर्घायु होने की कामना करते है। मोदीजी का जन्मदिवस आज पूरे प्रदेश में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत देशभर में भारतीय जनता पार्टी के करोडों कार्यकर्ताओं द्वारा धार्मिक स्थलों की सफाई, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर का आयोजन, टीकाकरण के लिये प्रेरित करना, मंदिरों में हनुमान चालिसा का पाठ, हवन, यज्ञ आदि करके हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के 71वें जन्मदिवस पर दिर्घायु और स्वास्थ्य की कामना कर रहे है। इसी क्रम में आज हम किसान मोर्चे के आव्हान पर हमारे देश के मजबूत स्तंभ किसान और जवानों का सम्मान कर रहे है।
किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रवि रावलिया ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश के 54 जिले में किसान और सैनिकों का सम्मान कार्यक्रम हो रहा है, यह अनुठा कार्यक्रम है इसके माध्यम से हम किसान और जवान का सम्मान करके अपने आप को गौरावंवित मेहसूस कर रहे है। किसानों के लिये पहले की सरकारों की तुलना में हमारी वर्तमान सरकार ने खुब काम किया है और जिसकी वजह से अन्य लोग कहते है कि आप सारा खजाना किसाना और जवानों पर ही लुटा दे रहे हो तो हमारा क्या होगा। जबकि हमारी सरकार तो किसान और जवान का ऋण उतराने के लिये यह प्रयास कर रही है। हमारी सरकार डीएपी की बोरी पर 1200 रूपये की सब्सीडी देती है, पांच हार्सपॉवर के प्रत्येक बिजली कनेक्शन पर साल के 32 हजार रूपये माफ करती है और सभी फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीद कर किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्रदान करके जीवन स्तर पर ऊंचा उठाने का प्रयास कर रही है। कोरोना काल में भी सरकार ने किसानों का एक-एक अन्न का दाना खरीदी किया। चाहे वह कितना भी दागी व खराब हो। हमारी सरकारें किसानों का जीवन स्तर उठाने के लिये कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिये हर प्रयास कर रही है और जवान भाईयों के लिये पहले सरकारों की तरफ देखना पड़ता था लेकिन अब वे अपनी सुविधा अनुसार कोई भी वस्तु या आवश्यक सामग्री तुरंत मंगवा सकते है। इसका उदाहरण पिछले साल हमने देखा कि हमारी सेना की शक्ति बढ़ाने के लिये राफेल विमानों की खरीदी की।
सम्मेलन को घनश्याम पाटीदार, संजय महाजन,सुबेदार मेजर भारतसिंह रघुवंशी, उन्नत किसान दिलीपसिंह तोमर, दुग्ध उत्पादक देवराजसिंह पाटीदार ने भी संबोधित किया।
सम्मान समारोह में 19 पूर्व सैनिक और 28 किसानों को शाल, श्रीफल, पुष्पमाला, प्रश्स्ती पत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर मल्हारगंज इंदौर स्थित आर्य समाज मंदिर में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता द्वारा आयोजित यज्ञ पूजन कार्यक्रम में गृह मंत्री मा. नरोत्त मिश्रा के साथ डॉ. राजेश सोनकर ने हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ईश्वर से दुर्घायु एवं स्वास्थ की कामना और वृक्षारोपण किया।