गलत तरीके से किये गए नाला टैपिंग के कारण शहर में फैल रहे,डेंगु, मलेरिया को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल निगमायुक्त से मिला

गलत तरीके से किये गए नाला टैपिंग के कारण शहर में फैल रहे,डेंगु, मलेरिया को लेकर शहर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल निगमायुक्त से मिला

इंदौर~ शहर मे बढ़ रहे मलेरिया, डेंगू एवं अन्य जान लेवा बीमारी एवं मात्र थोड़ी सी बारिश में शहर नदी नालों में तब्दील हो जाने को लेकर शहर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में निगमायुक्त प्रतिभा पाल जी से उनके निगम कार्यालय पर मिला, साथ थे विधायक श्री संजय शुक्ला, पूर्व विधायक अश्विन जोशी नेता प्रतिपक्ष फौज़िया शेख अलीम।।।
मुलाकात में सभी नेताओं ने गलत तरीके से किये गए नाला टेपिंग के कार्य की जाँच और जिम्मेदार भ्रष्ठ अधिकारी यो को तुरंत निलंबित करने की बात कही।।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा आपदा को भी इवेंट बना कर काम कर रही है,कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को साथ भेदभाव किया जा रहा है,शहर में फिर एक बार माहमारी फैल रही है,निगम इस बारे में कोई काम नही कर रहा,मात्र एक इंच बारिश में शहर नदी नालों में तब्दील हो गया है,जहाँ पर कुछ समय पहले निगम अधिकारियों एवं भाजपा नेताओं ने इवेंट किया था आज उसकी हालत बद से बदतर हो रही है,जन समस्याओं को लेकर निगमायुक्त को पत्र लिखा जाता है,उनका जवाब तक देना उचित नही समझा जाता है,विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है,जो कि प्रजातंत्र के लिए घातक है।।
विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि मेरी विधानसभा में में जनप्रतिनिधि होने के बावजूद हारे हुवे प्रत्याशी के साथ निगम अधिकारी दौरा करते है,भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों का अपमान किया जा रहा है,पूरी विधानसभा में डेंगू के मरीजो में बेहताशा वृद्धि हो रही है,लेकिन निगम अधिकारियों के माथे पर जूं तक नही रेंग रही है,पूरी विधानसभा में एक बार भी दवाइयों का छिड़काव नही किया गया है,पहले भी कोरोना माहमारी के पहले आगाह किया गया था। अगर अभी भी सरकार नही जगी तोह जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है
पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने कहा कि निगम पूरी तरह से भेदभाव कर रही है,एक नंबर विधानसभा में हारे हुवे विधायक को तव्वजो दी जाती है,और तीन नंबर में खुद विधायक अकेले अकेले दौर करता है।हर बार कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल निगमायुक्त से मिलता है,जन समस्या बताता है,लेकिन नतीजा सिफर होता है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष फौज़िया शेख अलीम ने कहा कि क्या निगम और भाजपा सरकार फिर उसी दिन का इंतजार कर रही जब,कोरोना में हजारों लोगों की जान चली गई,कई अपने अपनो से बिछड़ गए अगर निगम अगर जल्द बीमारियों से रोकथाम करने का काम नही करता तोह,फिर इतिहास दोहराया जाएगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने घोषणा की कि जनसमस्याओं को लेकर निगम का घेराव किया जाएगा।।।
मुलाकात में शेख अलीम, अंशाफ अंसारी,शैलेश गर्ग, अनवर दस्तक, सर्वेश तिवारी,देवेंद्र सिंह यादव,संजय बाकलीवाल, इम्तियाज बेलिम,धर्मेन्द्र गेंदर,शेलु सेन,सत्यनारायण सलवाड़िया एवं ज़ोहर मानपुरवाला उपस्थित थे।।