भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में राजेंद्र गर्ग अध्यक्ष, शर्मा महामंत्री

भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में राजेंद्र गर्ग अध्यक्ष, शर्मा महामंत्री

इंदौर, । भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सर्वानुमति से राजेंद्र गर्ग अध्यक्ष, आर.सी. शर्मा महामंत्री एवं अवधेश भाटी सचिव, दुलीचंद गोधा संगठन मंत्री मनोनीत किए गए। अन्य पदाधिकारियों मंे महेश शर्मा, मुन्ना नासिर बेग एवं बाबूलाल मोरे उपाध्यक्ष, मनोहर सराफ कोषाध्यक्ष, राजू सेवाभारती प्रचार मंत्री चुने गए। मार्गदर्शक समिति में शंकरनाथ योगी, अरविंद विजयवर्गीय, सुभाष जैन, दयाराम वर्मा एवं बाबूलाल जामले मनोनीत किए गए। कार्यकारिणी मंे दौलतराम कनेरिया, चंद्रप्रकाश नीमा, किशोरीलाल लश्करी, राजू चौहान, सुरेश बंसल, गोविंद मालू, रमेश भारद्वाज, महेंद्र नागर, हेमंत मुले एवं ओम यादव लिए गए। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के अनुसार पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, सत्यनारायण सत्तन एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी को मुख्य प्रभारी मनोनीत किया गया। यह संगठन भाजपा के मैदानी और समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का काम भी करेगा।