भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा ने मनाया सामूहिक रक्षाबंधन..

भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा ने मनाया सामूहिक रक्षाबंधन.

इंदौर /भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पदमा भोजे, महामंत्री डॉ. श्रद्धा दुबे, श्रीमती ज्योति पंडित ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चे की बहनों के द्वारा सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। भाई बहन के इस पवित्र त्यौहार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है। हिन्दू संस्कृति के अनुरूप त्यौहारों का जो महत्व होता है भाजपा सभी त्यौहारों को उत्साहपूर्वक मनाती है।
आपने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महिला मोर्चा की बहनें भाजपा कार्यालय पर एकत्रित हुई तथा कार्यालय पर उपस्थित वरिष्ठजनों व नगर पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराकर उनकी कलाई पर राखी बांधी। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे व उपस्थित भाईयों ने हमेशा उनकी रक्षा करने का वचन दिया तथा बहनों को उपहार भी दिये।
रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, संदीप दुबे, मुकेश मंगल, पं. अनिल शर्मा, नितीन पाण्डे, अतुल जैन, हिमांशु वर्मा, पवन जैन सहित उपस्थित सभी भाईयों को पदमा भोजे, वीणा शर्मा, शैलजा मिश्रा ज्योति तोमर, ज्योति पंडित, डॉ. श्रद्धा दुबे, रचना गुप्ता, तुलसी प्रजापत, कंचन गिदवानी, साधना दगड़े, कु. रेणुका प्रताप, लता जगताप,, अनिता व्यास, सुनीता पिपलया, इिंदरा गेहलोद, मंजू ठाकुर, शारदा खंडेलवा, सीमा वैरांगकर, वीणा वर्मा, शालिनी शर्मा, वर्षा मूलचंदानी, निर्मला वाजपेयी, सरिता बेहरानी, पुष्पा परिहार सहित बड़ी संख्या में उपस्थित महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया।