मध्यप्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा संगठन में बहुत सशक्त रोल निभाया जा रहा हैं

मध्यप्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा संगठन में बहुत सशक्त रोल निभाया जा रहा हैं

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वनाथि श्रीनिवासन ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सम्माननीय पत्रकार बंधुओं से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा संगठन में बहुत सशक्त रोल निभाया जा रहा हैं। संगठन को आगे बढ़ाने के लिए, निरंतर कार्य कर रही हैं। बूथ लेवल तक महिला मोर्चा कार्यकर्ता काम कर रही हैं।
आपने कहा कि भाजपा के लिए देश में प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी की नीतियों का समर्थन और इस विश्वास का प्रतिबिंब है कि यह भाजपा वास्तविक विकल्प है। भारतीय जनता पार्टी में न केवल महिलाओं को टिकट देकर चुनाव लड़ने का बल्कि उन्हें बराबरी से केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनाकर सम्मान भी करती है। जिससे सरकार में महिलाओं का प्रतिनिधित्व होता है। भाजपा देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो महिलाओं को राजनीतिक रूप से महिला सशक्तिकरण के लिए 50% आरक्षण प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी के नेतृत्व में उनकी सरकार के द्वारा शुरू की गई सारी योजनाओं से महिलाओं को सबसे अधिक लाभ हुआ। जब भी हमारे प्रधानमंत्री एक नई पहल शुरू करने पर विचार करते हैं तो वह महिला सशक्तिकरण के बारे में सोचते हैं, उनकी सरकार में 11 महिलाएं केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री है। हमारी बेटियां इस देश के लिए पदक जीत रही हैं ।
डबल इंजन सरकार, केंद्र व राज्य ने मिलकर महिलाओं के उत्थान के लिए कई प्रोग्राम तैयार किए है, आदरणीय मोदीजी के द्वारा बनाए गए हैं।
हर जगह महिलाओं को अधिकार मिला है । उज्जवला योजना, आवास योजना की जानकारी महिला मोर्चा के द्वारा आम महिलाओं तक पहुंचाने में पीछे नहीं है।
महिला मोर्चा सामाजिक स्तर पर इन स्कीम को ले जा रही है। लाडली लक्ष्मी योजना और सुकन्या योजना मध्यप्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है।
इस अवसर पर श्रीमती वनाथि श्रीनिवासन के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा सुखप्रीत कौर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा, प्रवक्ता दिव्या गुप्ता, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी दीपक जैन एवं मीडिया प्रभारी देवकीनंदन तिवारी भी उपस्थित थे।