भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं – श्रीनिवासन

भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को
जन-जन तक पहुंचाएं – श्रीनिवासन

इन्दौर,  भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाथी श्रीनिवासन एवं महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया तथा प्रदेश महामंत्री माया पटेल के शहर आगमन पर आज सुखदेव नगर स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. घनश्याम सिंह परिहार के निवास पर श्रीमती पुष्पा परिहार के नेतृत्व में ढोल ताशों के साथ 101 किलो की पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष पदमा भोजे, पूर्व नगर अध्यक्ष ज्योति तोमर, श्रद्धा दुबे, कंचन गिदवानी, रेणुका प्रताप, मंजू ठाकुर, भानुप्रिया बैस, सरगम चौहान एवं सी.जी. पंडित ने भी श्रीमती श्रीनिवासन एवं अन्य सभी नेताओं की अगवानी की। क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। संचालन श्रीमती पुष्पा परिहार ने किया और आभार माना सरगम चौहान ने। श्रीमती श्रीनिवासन ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहंुचाने का आव्हान किया।